एक शख्स ने अपना खोया हुए सांड का पता बताने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने काऐलान किया है. बनारस के सारनाथ में जगह-जगह ‘गुमशुदा सांड’ का एक पोस्टर दिख रहाहै जिसमें सांड की कद-काठी, नाम पता लिखा है.Photo : ANIसारनाथ के मनोज पांडे का सांड पिछले हफ्ते गुम हो गया था. सांड का नाम ‘बादशाह’ है.बादशाह 3 साल का बच्चा है. पहले तो मनोज ने उसे खुद ढूंढने की बहुत कोशिश की. पर जबबादशाह नहीं मिला तो मनोज का पता बताने वाले पर 50 हजार रुपये का इनाम रख दिय़ा.फोटो मिसिंग है पर काली को खोजना हैमनोज कहते हैं, 'बादशाह सिर्फ एक जानवर नहीं था. वो हमारे लिए नंदी था जिसकी हमपूजा करते थे. वो हमारे किचन तक में आ जाता था. वो कहीं भी आता जाता था और कभी किसीको नुकसान नहीं पहुंचाता था.'मनोज ने उस पर इनाम इसलिए रखा है कि अगर कोई उसे चुराकर बेचने के लिए ले गया है तोवापस दे जाए. उसने थाने में बादशाह की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई है और जगह जगहपोस्टर भी लगा दिए हैं.हे भोलेनाथ! कित्ता प्यार करते हैं ये अपने सांड से. जल्दी मिला दो उन्हें उससे.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी दी लल्लनटॉप में इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने एडिट की है.