JNU कैंपस में छात्रसंघ प्रेसिडेंट कन्हैया कुमार को गुरुवार शाम पीटने की कोशिशकरने का मामला सामने आया है. कन्हैया कुमार को गाजियाबाद से आए विकास चौधरी और नंदकुमार ने पीटने की कोशिश की. हालांकि सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों नेविकास और नंद को पकड़ लिया. विकास चौधरी ने कहा, 'कन्हैया ने सेना को लेकर जो बयानदिया, देशविरोधी जो बयान दिए गए. मैं इसको लेकर कन्हैया से बात करना चाहता हूं.पूरा देश मेरे साथ है.' विजय चौधरी और नंद कुमार को शाम साढ़े बजे कैंपस से निकालदिया गया. लेकिन दोनों ऐसे अड़ियल की कैंपस के गेट पर अनशन पर बैठ गए हैं. कह रहेहैं कि सेना पर दिए बयान के लिए कन्हैया जब तक माफी नहीं मांग लेता. तब तब अनशन सेनहीं उठेंगे. विकास ने कहा, 'कन्हैया ने देश को गाली दी है.' महिला दिवस के मौके परकन्हैया कुमार ने सेना के बारे में बयानबाजी की थी. कन्हैया ने कहा था, 'चाहे आपमुझे कितना भी रोकने की कोशिश कर लें. पर हम ह्यूमन राइट्स के उल्लंघन के खिलाफआवाज उठाएंगे. हम AFSPA के खिलाफ आवाज उठाएंगे. हमारे मन में फौजियों के लिए सम्मानहै. पर फिर भी हम इस पर बात करेंगे कि कश्मीर में फौजी महिलाओं का रेप करते हैं.हमारे आपस में मतभेद हैं.'