The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mamta Kulkarni breaks silence in drug racket row, says leave my husband alone

मेरे पति गेहूं-चीनी का धंधा करते हैं, ड्रग्स का नहीं: ममता

ड्रग्स केस के आरोपों पर पहली बार ममता कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी. बोली जरूरत पड़ी तो भारत भी आऊंगी.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
रजत सैन
29 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 29 अप्रैल 2016, 01:30 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
हीरोइन थीं ममता कुलकर्णी. कन्या बस गई केन्या. बॉलीवुड छोड़कर कर लिया ब्याह. इन दिनों वो ड्रग्स स्मगलिंग के केस में फंस गई हैं. ठाणे पुलिस स्मगलिंग में उनके रोल की जांच कर रही है माने मामला अभी और आगे जा सकता है. एक्चुअली मेन आरोप तो ममता के पति विकी गोस्वामी पर हैं. ठाणे के वर्तक नगर से नशे की बड़ी खेप पकड़ाई थी. वर्तक नगर कहां है इस पर ध्यान न लगाइए, ध्यान दीजिए ड्रग की क्वांटिटी पर. करीब 20.5 टन इफेड्रीन पकड़ाया था. इसका लिंक सोलापुर और गुजरात होते हुए केन्या से जा मिला. और केन्या में कौन रहता था? तो पता ये चला कि पकड़े गए नशे के सौदागर केन्या में इंटरनेशनल ड्रग माफिया विकी गोस्वामी से कई बार मिले थे. विकी गोस्वामी कौन हैं याद है न? ममता के हस्बेंड. पुलिस के मुताबिक, जो खेप पकड़ाई. इसी खेप से 10 से 20 टन ड्रग्स केन्या भेजी जा चुकी थी. ये पूरा मामला 2 हजार करोड़ रुपयों का बताया जा रहा है. बस इसी मामले में पुलिस ठाणे क्राइम ब्रांच तस्करों से उनके रिश्ते के बारे में पूछताछ करना चाहती है. खबर के मुताबिक, ठाणे पुलिस ने अमेरिका के DEA (ड्रग एंड एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन) से संपर्क किया. अब DEA ठाणे पुलिस के केस का इस्तेमाल विकी की बेल कैंसल करवाने के लिए करेगी. इसके बाद DEA के लिए उसे और ममता कुलकर्णी को भारत भेजने की प्रोसेस भी आसान हो सकेगी. आरोप है कि विकी गोस्वामी अपने गुर्गों के साथ मुंबासा में भी एक फैक्ट्री खोलने की फिराक में था. विकी को 2014 में केन्या में गिरफ्तार कर लिया गया था. वह फिलहाल जमानत पर है. इस पर जब एक चैनल के रिपोर्टर ने ममता कुलकर्णी से फोन पर बात की तो उन्होंने खुद को बेकसूर बताया और कहा कि जरूरत पड़ने पर वह जांच में मदद के लिए भारत भी आएंगी. उन्होंने कहा कि उनके पति गेहूं, चीनी और कॉर्नफ्लावर का बिजनेस करते हैं और उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है.

पढ़िए ममता और 'आज तक' के रिपोर्टर के बीच बातचीत:

ममता: आप जानते हैं कि दो महीने पहले इस तरह की खबर आई थी कि विकी के पीछे अमेरिका की कुछ एजेंसिया पड़ी हुई हैं. लेकिन मैं आपको बता रही हूं कि वो दो महीनों के लिए बाहर थे. रिपोर्टर: आपका मतलब है कि वह केन्या में अरेस्ट नहीं किए गए? ममता: दुनिया में कहीं भी जब बड़ी गिरफ्तारियां होती हैं, जैसे हेडली की गिरफ्तारी; तो उनसे विस्तार से एक-दो दिन तक पूछताछ होती है. लेकिन वो बात एक मजाक थी और ये उससे भी बड़ा मजाक है. विकी दो भाइयों के एक फैमिली मैटर में पड़ गए थे. रिपोर्टर: पिछली बार वह ड्रग्स की वजह से नहीं, फैमिली मैटर में अरेस्ट किए गए थे? ममता: बिल्कुल. तभी वो आज बाहर हैं. अमेरिका उनके खिलाफ नहीं है. एक भाई को दिक्कत थी और वह दो भाइयों के बीच में फंस गए थे. रिपोर्टर: क्या उन भाइयों में से कोई ड्रग्स का धंधा कर रहा था? ममता: वो विकी का भाई नहीं था. वह मुंबासा के एक और आदमी का भाई करता था. एक प्रॉपर्टी ईशू था. विकी घर पर नहीं थे लेकिन वह उनके बीच फंस गए. रिपोर्टर: फिर हमेशा उनका नाम ड्रग्स से क्यों जोड़ा जाता है? ममता: मैं नहीं समझ पाती. सुबह मैं उठी तो एक दोस्त ने इस नई एफिड्रीन कंट्रोवर्सी के बारे में बताया. ये क्या होता है. कफ सिरप. वो दवाई को मुद्दा बना रहे हैं. रिपोर्टर: लेकिन एफिड्रीन का इस्तेमाल ड्रग्स बनाने के लिए भी तो किया जा सकता है? ममता: नहीं किया जा सकता. विकी उन्हें जानता भी नहीं है. साहिल: आप किशोर राठौड़ और मनोज जैन जयमुखी को नहीं जानते? (जो एफिड्रीन केस में आरोपी हैं.) ममता: मैंने उन्हें कभी नहीं देखा. मैं उन्हें नहीं जानती. रिपोर्टर: विकी अभी कहां हैं? केन्या में? ममता: वो केन्या में है और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. वह बेदाग निकले हैं. मुझे लगता है कि लोग खुद को बचाने के लिए उन पर आरोप लगाते हैं. रिपोर्टर: फिर उनका नाम ड्रग बिजनेस से क्यों जोड़ा जाता है? ममता: नहीं उनका इससे कोई रिश्ता नहीं है. मुझे लगा कि आप एफिड्रीन की बात कर रहे हैं. मुझे लगा कि वो कोकीन या किसी और चीज की बात कर रहे हैं. आप जानते हैं कि मैं स्पिरिचुअल रास्ते पर हूं. मैं ड्रग्स से, उसका इस्तेमाल करने वाले या उसका धंधा करने वाले हर आदमी से नफरत करती हूं. रिपोर्टर: फिर आपके पति ऐसा क्यों करते हैं? ममता: मैं बस ये कहना चाहती हूं कि विकी को अकेला छोड़ दीजिए. मुझे नहीं पता कि मुझसे मिलने से पहले विकी ने क्या किया था. लेकिन अब वह इन चीजों में नहीं है और ये बात एकदम साफ है. हम कई चीजें करने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे शुगर, गेहूं और कॉर्नफ्लावर का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट. वो ये सब चीजें अफ्रीका के अलग-अलग हिस्सों में भेजते हैं. रिपोर्टर: फिर आप मुंबई वापस क्यों नहीं आते. क्या कानूनी मामलों की वजह से? ममता: नहीं ऐसा कुछ नहीं है. मैं दुबई में थी. दुबई में भी केस थे.. और पूरा बॉलीवुड वहां आया करता था. मैंने विकी से केस के बारे में पूछा था. एक लोकल लेडी थी जो बाहर खड़ी रहती थी और कहती थी कि वो निर्दोष है और उसकी जगह कोई और होना चाहिए. मैं समझ गई कि यह सब मनगढ़ंत है. रिपोर्टर: तो यहां आकर सब कुछ क्लियर क्यों नहीं करते? ममता: मैं आऊंगी. मैं यहां सिर्फ मन की शांति के लिए हूं.

Advertisement

Advertisement

()