The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • MAMATA KULKARANI Is not my wife says vicky goswami opens up about the various allegations against him

ममता कुलकर्णी के पति बोले, 'कसम खाता हूं मैं पति नहीं हूं'

ड्रग्स केस में फंसे हैं विकी गोस्वामी. ममता के खिलाफ भी पुलिस कर रही है जांच.

Advertisement
pic
2 मई 2016 (अपडेटेड: 2 मई 2016, 08:46 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
विकी गोस्वामी ड्रग्स का धंधा चलाने के आरोप में फंसे हुए हैं. विकी गोस्वामी यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के सो कॉल्ड पति. सो कॉल्ड इसलिए कि विकी गोस्वामी ने अब दावा किया है कि उनका ममता कुलकर्णी से कोई नाता नहीं है. हालांकि अब तक जनमानस में यही खबर था कि ममता के पिया विकी गोस्वामी हैं. विकी ने कहा,
'मैं कसम खाता हूं कि ममता कुलकर्णी मेरी वाइफ नहीं हैं. मैं एक सेलेब्रिटी हूं. हर किसी के लिए आज कल मैं खबरों का मसाला हूं. ममता कुलकर्णी मेरी वाइफ नहीं, बस एक शुभचिंतक हैं. मैं जब भी परेशानियों से गुजर रहा था, ममता कुलकर्णी मेरे साथ खड़ी रही थीं. जो लोग ममता को लेकर सवाल कर रहे हैं वो नहीं जानते कि ममता कैसी हैं. सब मुझे ममता कुलकर्णी का पति कहते हैं. पर मैं कसम खाता हूं कि मैंने कभी ममता से शादी नहीं की.'
विकी गोस्वामी ने कहा, 'ममता को इस केस में सिर्फ इसलिए फंसाया जा रहा है. क्योंकि वो एक सेलेब्रिटी हैं.' ड्रग्स डीलिंग को लेकर लग रहे आरोपों पर विकी ने कहा, 'मैं गोल्ड का बिजनेस करता हूं. मेरा ड्रग्स के धंधे से कोई नाता नहीं है. मुझे सोने के धंधे के लिए लाइसेंस मिला था. जिसके बाद पुलिस मुझे ड्रग्स के धंधे का आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश कर रही है' इससे पहले ड्रग्स डीलिंग को लेकर ममता कुलकर्णी के खिलाफ भी ठाणे की पुलिस जांच कर रही है. हालांकि मेन आरोप विकी गोस्वामी पर ही है. ममता कुलकर्णी ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा था, 'मेरे पति गेहूं, चीनी और कॉर्नफ्लावर का बिजनेस करते हैं और उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है.' पढ़िए ममता कुलकर्णी का पूरा इंटरव्यू ऊष्ण कटिबंधीय मौसम की वासना और ममता कुलकर्णी

Advertisement

Advertisement

()