The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mallika Sherawat tear gassed, beaten up in Paris apartment

दुनिया के सबसे मशहूर शहर में मल्लिका शेरावत के साथ हादसा हुआ है

मल्लिका शूटिंग करने गईं थीं वहां.

Advertisement
Img The Lallantop
मल्लिका शेरावत
pic
लल्लनटॉप
17 नवंबर 2016 (Updated: 17 नवंबर 2016, 02:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
पेरिस पूरे वर्ल्ड में फैशन कैपिटल माना जाता है. साथ ही पेरिस पूरी दुनिया में सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है. पर इन दिनों पेरिस में ऐसी घटनाएं घट रही हैं कि इस शहर को सेफ कहने से पहले आपको सोचना पड़ सकता है. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ हादसा होने की खबर है. मल्लिका इन दिनों इंटरनेशनल फिल्मों में काम कर रही हैं. इस वजह से मल्लिका का ठिकाना फिलहाल पेरिस है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेरिस में ही मल्लिका के ऊपर हमला किया गया है. मास्‍क पहने तीन बदमाशों ने पहले तो मल्लिका के उपर आंसू गैस छोड़े और फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. ये घटना जिस अपार्टमेंट में हुई उसके ठीक बगल वाले अपार्टमेंट में कुछ दिन पहले किम करदेशियां के साथ बंदूक की नोंक पर लूटपाट हुई थी.
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने पहले तो मल्लिका के चेहरे पर आंसू गैस स्‍प्रे कर दिया. और फिर मल्लिका को मारने लगे. इन बदमाशों ने मल्लिका के ऊपर घूंसों और झापड़ों की बरसात कर दी. घटना के तुरंत बाद मल्लिका और उनके फ्रेंड ने इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया. पुलिस के मुताबिक बदमाश लूटपाट की नीयत से आए थे. पर जब वो अपने काम में सफल नहीं हो पाए तो मल्लिका पर अटैक कर दिया.
मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से घटना रात को उस टाइम हुई जब मल्लिका शेरावत अपने किसी दोस्‍त के साथ अपार्टमेंट पहुंची थीं. हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि मल्लिका के साथ फ्लैट पर आने वाला उनका यह फ्रेंड कौन था. वो जो भी हों, बदमाशों ने उनकी भी पिटाई कर दी. इस घटना के लगभग डेढ़ महीने पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कर्दाशियां को भी होटल के रूम में बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया गया था. किम पेरिस 'पेरिस फैशन वीक' में हिस्सा लेने पहुंची थीं. दो बदमाश चेहरे पर मास्क लगाए हुए पुलिस की वर्दी में किम के कमरे में घुसे थे. उनलोगों ने किम के साथ बदतमीजी जरूर की थी. लेकिन उनके साथ किसी तरह की मार-पीट या हाथा-पाई नहीं की गई थी. जैसा कि मल्लिका के साथ हुआ है. बड़े देशों के मशहूर शहरों में ऐसा होना खतरे का संकेत है. बेरोजगारी, असुरक्षा और फ्रस्ट्रेशन से जूझ रहे लोग कुछ भी करने लगते हैं. हाल के समय में दुनिया के कई देशों में इस तरह के अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं. इससे हर जगह की पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे हैं.


ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है 




मैं कॉपी के पन्ने फाड़ कॉमिक्स बना बेच देता था : अनुराग कश्यप

स्टंट कर रहे तीन एक्टर झील में कूदे, हीरो बच गया और दो की मौत हो गई

कमल हसन के 8 दृश्य: क्यों वे बाकी सुपरस्टार्स से मीलों अच्छे एक्टर हैं!

कमल हसन बीस साल से बना रहे हैं और अभी ये फिल्म 30 मिनट की ही बनी है!

भारत की सबसे महंगी फिल्म का ऐलान किया रामगोपाल वर्मा ने!

Advertisement

Advertisement

()