मालदा स्टेशन पर BJP के सीनियर नेता हिरासत में
जायजा लेने पहुंचे थे भूपेंद्र यादव, एस एस आहलूवालिया और बीडी राम. पुलिस बोली- 'लॉ एंड ऑर्डर का ईशू हो सकता है.'
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मालदा हिंसा पर सोमवार को सियासत गरमा सकती है. बीजेपी के नेशनल लेवल के नेताओं की एक टीम वहां जायजा लेने पहुंची थी, जिसे जिला पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
https://twitter.com/ANI_news/status/686371010917076992
https://twitter.com/ANI_news/status/686368475049246720
इस टीम में बीजेपी के एसएस आहलूवालिया, भूपेंद्र यादव, विष्णु दयाल राम और प्रदेश बीजेपी नेता कृष्णु मित्रा और जॉय बनर्जी शामिल हैं. ये सभी मालदा स्टेशन पर ही हैं और वहीं उनसे पूछताछ की जा रही है.
https://twitter.com/ANI_news/status/686372508883365888
बताया जा रहा है कि मालदा पुलिस ने पहले बीजेपी नेताओं को वापस लौटने के लिए कहा. उनसे कहा गया कि आप मालदा स्टेशन से आगे बढ़े तो लॉ एंड ऑर्डर का ईशू हो सकता है.

