केरल में इसी साल फरवरी में एक एक्ट्रेस की किडनैपिंग और सेक्शुअल असॉल्ट का मामलासामने आया था. पहले से हाई-प्रोफाइल इस मामले में अब मलयाली फिल्म इंडस्ट्री केसुपरस्टार दिलीप कुमार का नाम भी आ गया है. दिलीप ने 24 जून को दावा किया कि इसमामले के मुख्य आरोपी सुनील कुमार उर्फ पल्सर सुनी के एक साथी विष्णु ने उन्हें औरउनके डायरेक्टर दोस्त नादिरशाह को ब्लैकमेल करने की कोशिश की. दिलीप के मुताबिकविष्णु उनका नाम न लेने के एवज में पैसे मांग रहा है. विष्णु भी पल्सर के साथ जेलमें है.नादिर का कहना है कि दिलीप का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन विष्णु कहरहा है कि पैसे न मिलने पर वो इस केस में दिलीप का नाम भी जुड़वा देगा. जिसएक्ट्रेस को किडनैप करके मॉलेस्ट किया गया, उसके और दिलीप के बीच कई दिनों से अनबनचल रही थी. ऐसे में उनके गायब होने पर सबसे पहले शक दिलीप पर ही गया. रोचक बात येहै कि इस पूरे मामले में अभी तक एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है.दिलीपदिलीप और नादिर, दोनों का आरोप है कि विष्णु ने फोन पर उनसे डेढ़ करोड़ रुपए कीडिमांड की है. उनके पास विष्णु से बातचीत का ऑडियो भी है, जिसे उन्होंने अप्रैल मेंDGP को दिया था. दिलीप से जब ये पूछा गया कि उन्होंने पुलिस के पास जाने में दोमहीने का वक्त क्यों ले लिया, तो उनकी तरफ से जवाब आया कि वो देश से बाहर थे. नादिरके मुताबिक,'विष्णु कह रहा है कि इस कॉन्सिपिरेसी के पीछे मलयाली फिल्म इंडस्ट्री के बड़ेएक्टर्स और प्रड्यूसर्स हैं, जो दिलीप को आरोपी बनाना चाहते हैं. अगर हम नाम लेनाशुरू कर दें, आधी से ज्यादा इंडस्ट्री के नाम लेने पड़ जाएंगे. विष्णु कह रहा है किउन लोगों ने उस पर दिलीप को मास्टरमाइंड बताने का दबाव डाला.' हालांकि, इतना कहनेके बाद नादिर ने ये भी कहा कि उन्हें विष्णु के आरोप पर भरोसा नहीं है. उन्हें नहींलगता कि इंडस्ट्री के लोग दिलीप का बुरा करने की कोशिश करेंगे.दिलीप की शिकायत के बाद 23 जून को पुलिस ने उनका फ्रेश स्टेटमेंट लिया. कुछ मीडियारिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस इस मामले की जांच फिर से शुरू करेगी, क्योंकि उन्हें इसकेस में दिलीप की इन्वॉल्वमेंट की संभावना लग रही है. दिलीप ने मीडिया के सामने कहाकि चूंकि शिकायत उन्होंने की थी, इसलिए पुलिस ने उनका बयान लिया है और वो आगे भीपुलिस की मदद के लिए तैयार हैं और उन्हें बदनाम करने के लिए लंबे समय से कोशिश होरही है. दिलीप मलयाली फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाले एक्टररहे हैं.दिलीप के दोस्त नादिरक्या हुआ था एक्ट्रेस के साथमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये ऐक्ट्रेस थ्रिशूर से किसी फिल्म की शूटिंग करकेअपनी कार से कोच्चि लौट रही थी. रास्ते में रात के करीब 10 बजे परामबयम के पासनेशनल हाइवे 544 पर पल्सर सुनी ने अपने सात साथियों के साथ उसकी कार को टेम्पोट्रैवेलर से इंटरसेप्ट करके रोका और ड्राइवर के साथ झगड़ा करने लगे. इसी दौरान उनकीगैंग के दो लोग कार में घुस आए और ड्राइवर को कार लेकर चलने को कहा. इस दौरानपल्सर ने घंटों ऐक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ की. फिर वो पलारीवट्टोम के पास कार सेउतरकर एक वैन में भाग गए. एक्ट्रेस वहां से कक्नाड में एक फिल्म डायरेक्टर के घर परपहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंःये आदमी अपनी बीवी का सेक्स वीडियो बनाकर चैट पर करता था शेयर राष्ट्रपति बनने पर क्या होगा रामनाथ कोविंद का पहला कामराष्ट्रपति बनने पर क्या होगा रामनाथ कोविंद का पहला कामक्या साड़ी पर हिजाब पहन लेने से हिंदू धर्म नीचा हो गया?