बाबा जाकिर नाइक की साढ़े साती चल रही है. गृह मंत्रालय भी एक्टिव हो गया है. जाकिरपर कानूनी डंडा लगाने के रास्ते तलाशे जा रहे हैं. इसी के तहत 55 संदिग्ध आतंकियोंके नाम की लिस्ट तैयार की गई है. ये आरोपी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने को लेकरबीते 10 सालों में अक्खा इंडिया से गिरफ्तार हुए थे. दावा किया जा रहा है कि 55जाकिर नाइक के फैन थे और उसके भाषणों से प्रभावित होकर आतंकी बने थे. द इंडियनएक्सप्रेस की ये लिस्ट हाथ लगी है. इनमें से कुछ ये बड़े नाम भी शामिल हैं: 1.फिरोज देशमुख: इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन में लाइब्रेरियन थे. 2006 औरंगाबाद आर्म्सकेस में गिरफ्तार हुए थे. कुछ रोज पहले ही बरी किए गए हैं. 2. कतिल अहमद सिद्दीकी:इंडियन मुजाहिद्दीन आतंकी. जून 2012 में पुणे की यरवदा जेल में इसका मर्डर कर दियागया था. 3. बीजू सलीम: केरल पुलिस में था. SIMI का सपोर्टर माना जाता था. इनपेपुलिस के मुस्लिम थिंकर्स, नेताओं पर पुलिस की निगाह रखने की बात की चुगली मीडियासे करने का आरोप था. 4. आफसा जबीन: ISIS का ऑनलाइन रिक्रूटर. सितंबर 2015 मेंगिरफ्तार हुआ था. 5. मुदाब्बीर शेख. मोहम्मद ओबेदुल्लाह खान. अबू अनस. मोहम्मद नफीसखान. ये कुछ नाम हैं, जिनको NIA ने IS से जुड़ी जुनूद-उल-खलीफा-ए-हिंद से जुड़ेरहने के चलते गिरफ्तार किया गया था. 6. जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश केऑपरेटिव्स असादुल्लाह अली और फरीक इस्लाम. ये बुर्दवान ब्लास्ट के बाद गिरफ्तार किएगए थे. इसके अलावा भी कई नाम हैं. एजेंसियां जाकिर नाइक पर दर्ज हुए चार क्रिमिनलकेसों की भी जांच कर रहे हैं. तीन केस में जाकिर पर एफआईआर है, जबकि एक में फैसलाकोल्हापुर की कोर्ट में पेंडिंग है. सूत्रों के मुताबिक, 'एक टीम जाकिर नाइक केभाषणों वाले वीडियो और इंडिया में उसकी हरकतों की जांच कर रही है. इन आतंकवाद केआरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वो जाकिर के भाषणों से प्रभावित हुए थे. या वोजाकिर के भाषणों को जाकर सुनते भी थे.' जाकिर नाइक के वकील ने कहा, 'मैं इन आतंकवादके आरोपियों के डॉ. जाकिर नाइक से प्रभावित होने के बारे में कुछ नहीं कहूंगा. येसारे आरोप फर्जी हैं. मैं नहीं मानता कि ये 55 लोग जाकिर नाइक से प्रभावित होकरआतंकी बने थे. जाकिर जो भी कहते हैं, उसका कॉन्टेक्सट भी बताते हैं.' बता दें कि इसमामले में अभी तक कोई एफआईआर जाकिर पर दर्ज नहीं की गई है. मुस्लिम प्रचारक NIA केनिशाने पर जाकिर नाइक की वाट तो लग ही रही है. एनआईए ने 14 इस्लामिक प्रचारकों केनाम चार्जशीट में दर्ज किए हैं. ये प्रचारक अमेरिका, यूएस, यूके, कनाडा, जिम्बॉब्वेबेस्ड हैं. बताया जाता है कि इन प्रचारकों से आतंकवाद के कई संदिग्ध प्रभावित हुएथे.--------------------------------------------------------------------------------जाकिर नाइक पर ये माल भी पढ़ें...1. ज़ाकिर नाइक, शैतान जो न खुदा की कैद में है न कानून की2. जाकिर नाइक के फॉलोवर बनते तो 24 घंटे में मर जाते3. दरभंगा मॉड्यूल वाले पलीते में एक चिंगारी जाकिर नाइक की भी थी!4. तो इस गाने की वजह से जाकिर नाइक ने म्यूजिक हराम बताया5. किसी की जान बचानी हो तो थोड़ी सी पी लो मुसलमानों: जाकिर नाइक6. जाकिर नाइक भी नरेंद्र मोदी की भक्ति में लीन हैं