देश भर में 32 लाख से ज्यादा एटीएम पिन चोरी हो जाने का शक है. बैंक इसकी वजह एकवायरस बता रहे हैं. जिसका नाम है मालवेयर. तो जिन-जिन लोगों ने ऐसे ATM से पैसानिकाला, जिसमें ये वायरस था. उन सभी के पिन कोड चोरी हो गए. लोगों में डर है किकहीं उनका बैंक डाटा भी चोरी न हो गया हो. तो ये जान लीजिए कि जिन पांच बैंकों केकस्टमर्स के डाटा चोरी हो जाने का शक है वो बैंक हैं - SBI, HDFC, ICICI, यस बैंकऔर एक्सिस बैंक. खबर के मुताबिक कार्ड नेटवर्क कंपनियों यानी नेशनल पेमेंट्सकॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI), मास्टरकार्ड और वीजा ने तमाम बैंकों को जानकारी दी हैकि कुछ कार्ड्स की जानकारी चोरी हुई है. RBI इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. RBIने वीजा और मास्टरकार्ड्स को ये निर्देश दे दिया है कि अगर किसी कस्टमर का कोईनुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई की जाए.बैंक कर रहे हैं ATM पिन बदलने की अपीलSBI तो अपने 6 लाख कस्टमर्स को नए ATM देने का फैसला भी कर चुका है. तो वहीं दूसरेबैंक लगातार अपने कस्टमर्स से एटीएम पिन बदलने के लिए कह रहे हैं. इतना ही नहींदूसरे बैंक बिना पिन के होने वाले इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन को भी ब्लॉक कर रहे हैं.ये डाटा कहां से चोरी हुआ है, इसकी जांच फिलहाल चल रही है. खबरों के मुताबिक उनलोगों के पिन चोरी हुए हैं जो हिटाची पेमेंट सर्विस से जुड़े एटीएम का इस्तेमाल कररहे हैं. बता दें कि हिटाची पेमेंट सर्विस येस बैंक के लिए ATM नेटवर्क चलाती है.यह मामला इस साल जुलाई महीने में ही सामने आया था. लेकिन बैंक का कहना है कि उसकेएटीएम नेटवर्क में किसी तरह की परेशानी नहीं है. वह अपने कस्टमर्स की पर्सनलडिटेल्स को सेफ रखने के लिए काम कर रहे हैं.SBI ने ब्लॉक किए लाखों ATM कार्डSBI ने बुधवार को अपने लगभग 6 लाख यूजर्स के एटीएम ब्लॉक कर दिए, क्योंकि बैंक कोएक थर्ड पार्टी एटीएम से आए वायरस से सेफ्टी को खतरा है. कस्टमर्स की सुरक्षा केलिए बैंक खुद भी मैसेज के जरिए जानकारी दे रहा है. अब जिन लोगों के एटीएम ब्लॉक हुएहैं, उन्हें दोबारा कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा, और इसके लिए पैसे नहीं लगेंगे.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -लाखों ATM कार्ड ब्लॉक हो गए हैं, कहीं आपका भी तो...रेप करने के पहले वो औरत को पॉर्न क्यों दिखाते हैं?परफ्यूम एक्सपर्ट मोनिका घुर्डे, बंद फ्लैट में नंगी लाश की कहानीइस गार्ड की खुशी की वजह बन गई ये लड़की और फेसबुकचलती ट्रेन में ऐसी डकैती हो गई, मानो इंग्लिस पिच्चर का सीन हो