The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Main points of Rahul Gandhi speech in Lok Sabha on thursday targets pm narendra modi

नींद से जागे राहुल गांधी बोले- अरहर मोदी, अरहर मोदी

लोकसभा में सोए राहुल गांधी गुरुवार को जाग गए गुरु. जो बोले, यहां पढ़ लो.

Advertisement
pic
28 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 28 जुलाई 2016, 10:13 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आज से पहले राहुल गांधी जब लोकसभा टीवी पर दिखे थे, तब वो सो रहे थे. सावन की कृष्णा नवमी, गुरुवार. विक्रम संवत 2073.  बधाई हो. राहुल गांधी नींद  से उठे गए हैं. लोकसभा में मॉनसून सेशन चल रहा है न. वहीं राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर पीएम मोदी को खूब घेरा. खबर लिखे जाने तक राहुल गांधी ने कोई ब्लंडर नहीं किया था. अब जो उनने कहा, वो पढ़ लो. प्वॉइंट्स में. 1. देश में मोदी की नाक के नीचे से दाल चोरी हो रही है. मोदी ने खुद को चौकीदार बताने की बात की थी. अब चौकीदार चुप हैं. अरहर मोदी. अरहर मोदी. 2. आप स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया को लेकर झूठ बोल सकते हैं. लेकिन महंगाई को लेकर आप झूठ नहीं बोल सकते. 3. जीत के जश्न में NDA महंगाई खत्म करने के वादे को भूल गई. 4. 2014 के मुकाबले टमाटर के दाम 300 फीसदी बढ़े. 5. मोदी जी झूठे वादे करने हैं. करिए. पर इस हाउस (लोकसभा) को एक तारीख दे दीजिए कि जब मार्केट में दाम कम हो जाएंगे. 6. अब आप प्रधानमंत्री बन गए हैं. बड़े आदमी बन गए हैं. आप क्यों चौकीदारी करेंगे. 7. महंगाई हमारी जनता के सामने बड़ा मुद्दा है. सच्चाई है कि इस मुद्दे के बारे में झूठे वादे नहीं किए जा सकते.

Advertisement

Advertisement

()