'वो बॉस का पजामा पकड़े...' महिला आयोग की चीफ के किस वीडियो पर महुआ ने इतनी 'भद्दी' बात बोल दी?
NCW Chief Rekha Sharma हाथरस पीड़ितों से मिलने गई हुई थीं. इस दौरान का उनका एक वीडियो आया. इस पर ही Mahua Moitra ने कमेंट किया है. महिला आयोग अब उनके खिलाफ FIR करवाने जा रहा है.

TMC सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर विवादों में आ गई हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पर उनकी एक टिप्पणी को लेकर बवाल हो रहा है (Mahua Moitra vs NCW Rekha Sharma). मामला इतना बढ़ गया कि NCW ने महुआ के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर दी. इसके बाद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती दे डाली.
दरअसल 3 जुलाई को रेखा शर्मा हाथरस पीड़ितों से मिलने गई हुई थीं. इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें रेखा शर्मा के पीछे चल रहा एक शख्स उनके लिए छाता पकड़े हुए दिख रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पत्रकार निधि राजदान ने पूछ लिया कि रेखा शर्मा अपना छाता खुद क्यों नहीं पकड़ सकतीं?
इसी पोस्ट पर महुआ ने कमेंट किया और लिखा,
महुआ के इस कमेंट पर NCW ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है. 5 जुलाई को NCW ने रेखा शर्मा और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए पोस्ट में लिखा,
NCW के इस पोस्ट को शेयर करते हुए महुआ ने लिखा,
इसके बाद महुआ ने एक और पोस्ट में रेखा शर्मा के पुराने विवादित पोस्ट शेयर किए और दिल्ली पुलिस से उनके खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की. लिखा,
ये भी पढ़ें- हाथरस केस में पहली गिरफ्तारी, 'भोले बाबा' के इन 6 खास लोगों को पकड़ा गया
BJP ने घेरा!BJP नेता शाजिया इल्मी ने महुआ मोइत्रा की एक फोटो शेयर की है जिसमें कोई शख्स महुआ के लिए छाता पकड़े हुए दिख रहा है. लिखा,
ये फोटो रेखा शर्मा ने भी शेयर की. इसके अलावा, BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने महुआ मोइत्रा की टिप्पणी को घृणित बताया और मांग की कि उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए.
BJP नेता अमित मालवीय ने इसे महुआ की 'भ्रष्ट मानसिकता' का उदाहरण बताया.
महुआ की सफाई!महुआ ने इस बीच अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में एक कंटेट क्रिएटर BJP और INDI अलायंस के बीच लड़ाई का जिक्र करते हुए पजामे का उदाहरण दे रहा है.
वीडियो: राहुल के बाद अब महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तीखा तंज

.webp?width=60)

