6 साल के बच्चे को 2KM तक घसीटता ले गया ट्रक, एक्सीडेंट का वीडियो डरा देगा
पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी. स्कूटी चला रहे शख्स के साथ ही पीछे बैठे उसके 6 साल के नाती की भी मौत हो गई. हादसे के बाद स्कूटी और बच्चा ट्रक के नीचे फंस गए थे, जिसे ट्रक दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया. पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.
आजतक से जुड़े नाहिद अंसारी के मुताबिक कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबरई रोड पर पड़ने वाले बीजानगर मोड़ के पास ये हादसा हुआ. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने ट्रक रोका, तो चालक कूदकर भाग निकला.
हादस में नैकानापुरा के रहने वाले उदित नारायण चंसौरिया की मौत हो गई. वे रिटायर टीचर थे. शनिवार, 25 फरवरी की शाम वह रोज की तरह ही स्कूटी से अपने नाती सात्विक के साथ तहसील चौराहे पर बने हनुमान मंदिर में दर्शन करने आ रहे थे. घर से निकलते ही महोबा से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी.
इससे उदित नारायण दूर जा गिरे, जबकि स्कूटी और सात्विक ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गए. हादसे के बाद ट्रक वाले ने वाहन रोकने की बजाय रफ्तार और बढ़ा दी. दो किलोमीटर तक स्कूटी और मासूम को घसीटते जा रहे ट्रक को किड़ारी फाटक के पास लोगों ने रोक लिया.
मामले को लेकर माहोबा कोतवाली क्षेत्राधिकारी राम प्रवेश राय ने बताया,
एएसआई अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला शांत कराया. इसके बाद दोनों शवों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल की मोर्च्यूरी पहुंचाया गया. फिलहाल अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस तरह की ये पहली घटना नहीं है, फिलहाल में कई ऐसे केस सामने आए जिसमें हादसे के बाद शव को कई किलोमीटर तक घसीटा गया. कुछ दिन पहले ही दिल्ली के कंझावाला में अंजली मर्डर केस में भी हादसे के बाद डेड बॉडी को कार ने 4 किलोमीटर तक घसीट दिया था.
वीडियो: कंझावला केस के आरोपियों ने कबूला- पता था कि अंजलि गाड़ी में फंसी है, पुलिस को और क्या बताया?

.webp?width=60)

