दिल्ली में ही टूरिज्म का एक इवेंट चल रहा था. वहां टूरिज्म मिनिस्टर महेश शर्मा भीथे. और वहां न्यूजीलैंड के PM भी पहुंचे हुए थे, क्योंकि इवेंट न्यूजीलैंड केटूरिज्म के बारे में था. महेश शर्मा अपनी बात शुरू करते हुए ही न्यूजीलैंड के PM कोमैकुलम बोल गए. महेश शर्मा ने शुरुआत की, हिज एक्सीलेंसी प्राइम मिनिस्टरमैकुलम. फिर उनको समझ आया कि गलत बोल गए और लोल हो गया. ये बात सिद्धार्थमल्होत्रा को बुरी लगी. तो उन्होंने सोचा चलो चलके नाम सही करवा देते हैं.सिद्धार्थ वहां इसलिए मौजूद थे क्योंकि वो न्यूजीलैंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडरहैं, इंडिया में. तो सिद्धार्थ उठे और नाम सुधारने पहुंचे पर वो खुद ही महेश शर्माका नाम भूल गए. नाम याद करने के चक्कर में सिद्धार्थ ने एक-आध शब्द बड़बड़ाए, दिमागपर जोर ड़ाला पर फिर भी याद न आया तो मजाक में इट्स पेबैक टाइम बोलकर बैठ गए. वैसेन्यूजीलैंड के PM का नाम है 'जॉन की'. भारत में न्यूजीलैंड के टूरिज्म को प्रमोटकरने के लिए ये प्रोग्राम किया गया था. शर्मा और की से अलग इस प्रोग्राम मेंटूरिज्म को प्रमोट करने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम भी वहां मौजूदथे. मैकुलम पहले न्यूजीलैंड के कैप्टन भी रह चुके हैं. न्यूजीलैंड के PM ने इसकाबिल्कुल बुरा नहीं माना और जब वो बोलने आए तो उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं किदोनों देशों के लोग करीब आएं. और इस बात के लिए न्यूजीलैंड पूरी कोशिश कर रहा है किज्यादा से ज्यादा इंडियन वहां घूमने के लिए आएं. उन्होंने कहा कि सिद्धार्थमल्होत्रा को टूरिज्म का ब्रांड एंबेस्डर बनाने के पीछे भी यूथ को अट्रैक्ट करने कीकोशिश थी. एडवेंचर और नेचर टूरिज्म के लिए न्यूजीलैंड बेहतरीन जगह है. पिछले सालसिद्धार्थ कुछ प्रमोशनल वीडियोज शूट करने के लिए न्यूजीलैंड गए थे. सिद्धार्थ कोन्यूजीलैंड के PM जॉन की ने ऑल ब्लैक्स जर्सी भी दी. ऑल ब्लैक्स न्यूजीलैंड कीरग्बी टीम का नाम है. एक्टर ने भी हैंडमेड शेर दिया क्योंकि शेर कांफिडेंस और पावरको दिखाता है. 31 साल के सिद्धार्थ अब न्यूजीलैंड में घूमेंगे. करीब 10 दिन के लिए.और वहां प्रमोशनल वीडियो शूट करेंगे.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -जब महबूबा मुफ्ती पर बिदक गए केजरीवाल के मंत्रीकल्चर मिनिस्टर महेश शर्मा का बॉडीगार्ड तो गुंडई पर उतर आया!महेश शर्मा ने इतनी गलत बात नहीं की है, जितना हल्ला मचा हैविदेशियों, इंडिया में इज्जत बचानी हो तो फुल कपड़े पहन कर चलो!गणेश पूजा के नाम पर मुस्लिम मजदूरों से वसूली और कराई उठक-बैठक