The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mahendra Singh Dhoni invites the greatest fan of indian cricket Sudhir Guatam for lunch at his farm house

धोनी ने सचिन के सबसे बड़े फैन को जो गिफ्ट दिया, उनका हर फैन उनसे यही चाहेगा

लॉटरी से कम नहीं है ये किसी फैन के लिए.

Advertisement
pic
3 जून 2018 (अपडेटेड: 3 जून 2018, 07:49 AM IST)
Img The Lallantop
धोनी के परिवार के साथ लंच करने पहुंचे सुधीर.
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्रिकेट में खिलाड़ी बदलते रहते हैं, लेकिन खेल को लेकर जुनून वही रहता है. पहले सचिन थे. फिर धोनी आए और अब कोहली का जलवा है. लेकिन ये क्रिकेटर्स जो भी हैं, उसमें इनके खेल के साथ ही उनके फैंस का बड़ा रोल है. ऐसे ही एक फैन हैं सुधीर गौतम. इंडिया का कोई भी मैच चाहे देश के किसी भी कोने में हो, सुधीर जरूर पहुंचते हैं. सुधीर की दीवानगी का आलम ये है कि वो सिर्फ मैच ही नहीं, प्रैक्टिस सेशन भी देखने पहुंच जाते हैं. और ये सब चल रहा साल 2003 से. लेकिन इस बार वो पहुंचे हैं महेंद्र सिंह धोनी के घर. उनके बुलावे पर.
सुधीर के लिए ये किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं होगा. वो इसलिए क्योंकि धोनी ने उन्हें अपने फार्म हाऊस पर लंच के लिए बुलाया था. वो भी अपने पूरे परिवार के साथ. यहां से लौटने के बाद सुधीर ने ट्विटर पर धोनी और उनके परिवार के साथ ली गई कुछ फोटोज़ पोस्ट करते हुए धोनी को थैंक यू बोला. देखिए उनका वो ट्वीट:
sudhir tweet

इस ट्वीट में सुधीर कह रहे हैं-
कैप्टन कूल धोनी के साथ खास दिन. फार्म हाऊस पर कमाल की फैमिली के साथ कमाल का लंच. जो समय बीता उसे लफ्ज़ों में बयां कर पाना मुश्किल है. थैंक यू महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी दी. 2018 आईपीएल जीतने के बाद आराम करते कैप्टन. 
धोनी के परिवार के साथ लंच करते सुधीर.
धोनी के परिवार के साथ लंच करते सुधीर.

2007 में सचिन ने भी सुधीर को अपने घर बुलाया था. इसके बाद वो सचिन के खर्चे पर ही वेस्टइंडीज़ में हुए वर्ल्ड कप देखने पहुंचे थे. सुधीर ख़बरों में तब आए थे, जब 28 अक्टूबर, 2003 को इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के एक मैच में सचिन को देखने वो मुज़फ्फरपुर से मुंबई 21 दिनों तक साइकिल चलाकर पहुंचे थे.
2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंडियन टीम के ड्रेसिंग रूम में सचिन और वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सुधीर.
2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंडियन टीम के ड्रेसिंग रूम में सचिन और वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सुधीर.

सुधीर मुज़फ्फरपुर के रहने वाले हैं. 6 साल की उम्र से ही वो सचिन के कर्रे वाले फैन हैं. 14 की उम्र में पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी थी. कुछ दिनों तक दूध की एक कंपनी में काम किया, फिर उसे छोड़कर पैशन के पीछे लग गए. अपनी शादी भी टाल दी, ताकि इंडिया का हर मैच देख सकें. उनके मां-बाप नाराज हो गए, तो सुधीर ने खुद को जला डालने की धमकी दे दी. कहा कि अब पूरी जिंदगी वो इसी काम में लगे रहेंगे. उनका जेब-खर्च खिलाड़ियों और लोगों की मदद से चलता है.


ये भी पढ़ें:
महेंद्र सिंह धोनी, वो इंसान जो हम कभी नहीं हो सकते हैं
होता है जब आदमी को अपना ज्ञान, कहलाए वो MS धोनी!
धोनी वो बाप है, जिसने बच्चे की साइकिल छोड़ दी है और गुमान से खड़ा है
फैंस को खुश करने के लिए ये काम धोनी ही कर सकता है



वीडियो देखें: धोनी का वो छक्का जो बहुत ही ज्यादा लंबा था लेकिन फिर भी रिकॉर्ड बनाने से रह गया

Advertisement

Advertisement

()