चाय बेच कर पूरी की चार्टर्ड एकाउंटेंट की पढ़ाई
महाराष्ट्र की लर्न एंड अर्न स्कीम का प्रचार करेगा ये लड़का जिसने चाय बेच कर CA कंप्लीट किया.
Advertisement

Source: @AnilShiroleBJP
Quick AI Highlights
Click here to view more
28 साल की उम्र है सोमनाथ गिरम की. चाय बेच कर जीतोड़ पढ़ाई की. चार्टर्ड एकाउंट का एक्जाम पास किया. जिसके बाद संडे को शिक्षामंत्री विनोद तावड़े ने उनको ब्रांड एंबेसडर बनाया. प्रदेश की 'अर्न एंड लर्न' स्कीम का.
सोलापुर जिले के रहने वाले सोमनाथ बहुतै गरीब फैमिली से हैं. मन में खयाल आया कि ऐसे कैसे काम चलेगा, चलो नौकरी की जाए. उसी चक्कर में आ गए पुणे. नौकरी मिली नहीं. साथी मिल गए. उनकी हेल्प से चाय का स्टॉल खोला.
पढ़ाई में बड़ा मन लगता था. कॉलेज में एडमिशन ले लिया. उसी चाय की दुकान से कमा कर पढ़ाई की. बी कॉम किया फिर एम कॉम किया. फिर CA का एक्जाम दिया. 55 परसेंट मार्क्स के साथ पास हुए. पढ़ाई और बहुत मेहनत का काम एक साथ करना आसान नहीं था. उसी मुश्किल काम को करते हुए मिसाल बनाने की वजह से ये काम हासिल हुआ है.

