महाराष्ट्र का नागपुर. यहां पेशे से जिम ट्रेनर लड़के ने अपने पिता की हत्या कर दी.विक्रांत पिल्लेवर नाम के इस शख्स ने अपने पिता की गर्दन पर दांत गड़ा दिए. इसके बादपिता के प्राइवेट पार्ट को काट दिया.घरवालों ने पुलिस को बताया कि ऐसा कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था, जिससे इस घटना का कोईतुक समझ में आए. अचानक से बेटा उठा और पिता पर हमला कर दिया.# क्या है मामला?घटना नागपुर के हुडकेश्वर इलाके की है. यहां विक्रांत अपने माता-पिता और बहन के साथरहता था. वह जिम ट्रेनर है. 26 अप्रैल की रात पुलिस के पास विक्रांत के हिंसकव्यवहार और मारपीट के संबंध में फोन आया. मौके पर पहुंची पुलिस को विक्रांत के पिताकी लाश मिली. पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्य किसी झगड़े से इनकार कर रहे हैं.हुडकेश्वर थाने के निरीक्षक राजकमल वाघमारे ने मीडिया को बताया,पेशे से जिम ट्रेनर विक्रांत घटना के दौरान हिन्दी फिल्म के डायलॉग बोल रहा था औरअजीबोगरीब तरीके से व्यवहार कर रहा था. हस्तक्षेप करने पर उसने अपनी मां और बहन कोभी धमकी दी. कुल पांच पुलिसकर्मी लगे तब जाकर उसे पकड़ने में कामयाब हुए.विक्रांत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही इस बात की भी जांच कीजा रही है कि पिता और बेटे विक्रांत में इससे पहले किसी बात को लेकर झगड़ा तो नहींहुआ था? पुलिस आस पड़ोस के लोगों से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है. फ़िलहाल इलाकेमें दहशत का माहौल बना हुआ है.--------------------------------------------------------------------------------ये वीडियो भी देखें:जिस अधिकारी ने होमगार्ड से से उठक-बैठक करवाया, उसका प्रमोशन हो गया?