महाराष्ट्र में सूखा है. प्यासे लातूर में पानी को लेकर इतनी मार हुई कि धारा 144लगा दी गई. लेकिन सोमवार शाम तक पानी से भरी 10 वैगन की एक ट्रेन लातूर पहुंचजाएगी. इस रेल के 10 वैगन में करीब 5 लाख लीटर पानी आएगा. ऐसी ही एक दूजी ट्रेन 15अप्रैल को लातूर पहुंचेगी. महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे इलाकों के लिए रेलवेने कुल 50 वैगन साफ करवाए हैं. जो बारी-बारी से पानी की सप्लाई करेंगे. एक वैगन मेंकरीब 50 हजार लीटर पानी आता है. महाराष्ट्र के ज्यादातर इलाकों के लोग सूखे सेपरेशान हैं. मराठवाड़ा में नदी और डैम पूरी तरह से सूख चुके हैं. पूरे महाराष्ट्रके करीब 15 हजार से ज्यादा गांव सूखे की मार झेल रहे हैं. केंद्र सरकार नेमहाराष्ट्र के लिए 3 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है. बता दें किमहाराष्ट्र में इस साल हर महीने करीब 90 किसान सुसाइड करते हैं. इनमें से ज्यादातरकिसान सूखे के बाद फसल खराब होने के बाद चढ़े कर्ज से परेशान थे. राज्य के कई तालाबऔर नदियों में 4 फीसदी से भी कम पानी बचा है.