The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Maharashtra dhule temple Mock drill man slaps dummy terrorist video viral

मंदिर में घुसे 'आतंकी', चीख-पुकार मची, एक शख्स ने 'आतंकवादी' को थप्पड़ मार दिया फिर...

पुलिस न आती, तो लोग न जाने क्या हाल कर देते... घटना का Video भी आ गया

Advertisement
pic
9 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 11 अगस्त 2023, 12:57 PM IST)
Maharastra, Dhule temple, Mock drill
मंदिर में आतंकी को युवक ने जड़ा थप्पड़ (Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

देश भर में सुरक्षा व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए पुलिस कोशिश में जुटी रहती है. इस दौरान पुलिस अलग-अलग जगहों पर मॉक ड्रिल करती हुई भी दिखाई देती है. ऐसा ही एक मॉक ड्रिल करना पुलिस पर भारी पड़ गया. दरअसल, महाराष्ट्र के धुले स्थित स्वामीनारायण मंदिर में डमी आतंकी बने युवक को वहां मौजूद एक आदमी ने पीट दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

दरअसल मॉक ड्रिल के दौरान डमी आतंकवादी मुंह पर कपड़ा बांधकर मंदिर में घुस आए. इस दौरान उनके हाथ में राइफल भी थी और उन्होंने एक व्यक्ति को बंधक बना लिया. आतंकी को देखकर वहां मौजूद लोग डर गए. जबकि बच्चे रोने लगे. बच्चे को रोता देख एक पिता डमी आतंकी के पास पहुंचा और उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने बीच-बचाव किया. प्रशांत कुलकर्णी नाम के उस आदमी को जब बताया गया कि ये किसी भी आतंकवादी घटना से निपटने के लिए किया जाने वाला मॉक ड्रिल था, तब जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ.

जब पुलिसवाले मंदिर में तैयारी का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल कर रहे थे, उस समय वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. जिसमें बच्चे भी शामिल थे. जब वहां मौजूद लोगों को इस बात की जानकारी दी गई कि ये मॉक ड्रिल है, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली.

आज तक से जुड़े विशाल ठाकुर की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना रविवार, 6 अगस्त की बताई जा रही है. किसी भी तरह के आतंकी खतरे से निपटने के लिए धुले पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर स्वामी नारायण मंदिर की कैंटीन में मॉक ड्रिल की थी.

मॉक ड्रिल क्या होता है?

मॉक ड्रिल किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए की जानेवाली ऐसी प्रैक्टिस है, जिसमें यह दिखाया जाता है कि किसी तरह की मुश्किल आने पर उससे निपटने के लिए कौन-कौन से जरूरी कदम उठायेंगे. सुरक्षा की दृष्टि से इस तरह की ड्रिल दुनिया भर के स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, अपार्टमेंट्स, उद्योगों और संगठनों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाती हैं. यह प्रैक्टिस बिल्कुल रियल लगती है. 

वीडियो: संसद पर चर्चा के दौरान भड़के मोदी के मंत्री नारायण राणे, भाषा पर उठे सवाल

Advertisement

Advertisement

()