सुशांत सिंह राजपूत की डेडबॉडी की फोटो शेयर करने से पहले ये खबर पढ़ लो
सोशल मीडिया पर लोग तेज़ी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.
Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत (फोटो: इन्स्टाग्राम)
Quick AI Highlights
Click here to view more
14 जून, 2020 को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली. इसके बाद कई लोगों ने उनकी एकाएक हुई मौत पर दुख जताया. लेकिन कुछ लोग उनकी डेड बॉडी की फ़ोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे. कई लोगों ने इस पर विरोध किया. इसके बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी बॉडी की फोटो शेयर करने पर कारवाई की चेतावनी दी. महाराष्ट्र साइबर सेल ने ट्वीट किया,
विडियो- सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद पुलिस की प्राइमरी जांच में क्या-क्या सामने आया?
महाराष्ट्र साइबर सेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक डिस्टर्बिंग ट्रेंड देखा है. लोग मृतक सुशांत सिंह राजपूत की फ़ोटोज़ शेयर कर रहे हैं. यह भद्दा और परेशान करने वाला है. इस तरह के फ़ोटोज़ को सोशल मीडिया पर शेयर करना कानूनी गाइडलाइन और कोर्ट के निर्देशों के खिलाफ है. ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
एक और ट्वीट में महाराष्ट्र साइबर सेल ने ऐसी फ़ोटोज़ को शेयर करने से बचने के निर्देश दिये हैं. साथ ही कहा है कि जो लोग ये तस्वीरें शेयर कर चुके हैं, वो भी हटा लें. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला? मुंबई के कूपर अस्पताल ने सुशांत के शव के पोस्टमार्टम की एडवांस रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें ये कहा गया है कि उनकी मौत फांसी के कारण दम घुटने से हुई है. प्राइमरी रिपोर्ट में उनके शरीर में किसी तरह का कोई ज़हरीला पदार्थ नहीं पाया गया है. वहीं उनकी आंतों को केमिकल एनालिसिस के लिए सुरक्षित रखा गया है, उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा जाएगा.A disturbing trend has been observed on Social Media platforms by Maharashtra Cyber that pictures of deceased actor Shri. Sushant Singh Rajput are being circulated, which are disturbing and in bad taste. (1/n)
— Maharashtra Cyber (@MahaCyber1) June 14, 2020
विडियो- सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद पुलिस की प्राइमरी जांच में क्या-क्या सामने आया?

