आस्था लेकर महाकुंभ गई थीं महिलाएं, उनके नहाने-कपड़े बदलने के वीडियो बनाकर बेच दिए
इंडिया टुडे फैक्ट चेक टीम ने इस घिनौने खेल पर एक विस्तृत रिपोर्ट की है. रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर महिलाओं के नहाने और कपड़े बदलने के गुप्त वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो को महाकुंभ 2025 के दौरान का बताया जा रहा है.

मीलों पैदल चलकर, ट्रेन-बसों में धक्के खाकर कुंभ स्नान को जाने वाली महिलाओं ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि जब वो संगम में डुबकी लगा रही होंगी तब चुपके से कोई उनकी निजी तस्वीरें खींच रहा होगा. फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के नहाने के वीडियो बड़ी संख्या में शेयर किए जा रहे हैं. कई पोस्ट में #mahakumbh2025, #gangasnan और #prayagrajkumbh जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया जा रहा है. इंडिया टुडे फैक्ट चेक टीम ने इस घिनौने खेल पर एक विस्तृत रिपोर्ट की है. रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर महिलाओं के नहाने और कपड़े बदलने के गुप्त वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो को महाकुंभ 2025 के दौरान का बताया जा रहा है.
गुप्त रूप से बनाए गए वीडियोइस पूरे कांड को एक उदाहरण से समझिए. एक वायरल वीडियो में, एक महिला गंगा में स्नान कर रही है. लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं है कि कोई छिपकर उसे रिकॉर्ड कर रहा है. कैमरा जानबूझकर महिला के शरीर के हिस्सों पर ज़ूम इन करता है. और फिर इस वीडियो को सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर बेचा जाता है.
यह सिर्फ एक उदाहरण है. ऐसे कई वीडियो अश्लील तरीके से शेयर किए जा रहे हैं. महत्वपूर्ण बात यह है कि कुछ वायरल वीडियो वास्तव में पुराने हैं और प्रयागराज के कुंभ मेले से जुड़े नहीं हैं. लेकिन इन्हें भी कुंभ 2025 का बताकर फैलाया जा रहा है.
दरअसल, कुछ लोगों ने महिलाओं के नहाने और कपड़े बदलने के गुप्त वीडियो का डेटा बैंक तैयार किया है. इन वीडियो को सोशल मीडिया से टेलीग्राम तक पहुंचाया जा रहा है, जहां इन्हें पैसों के बदले बेचा जा रहा है. इंडिया टुडे की इस पड़ताल में दो टेलीग्राम चैनलों का पता चला, जो सीक्रेट ग्रुप्स के जरिये महिलाओं के स्नान और कपड़े बदलने के वीडियो बेच रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक ये ग्रुप्स ‘गंगा रिवर ओपन बाथिंग ग्रुप’, ‘हिडन बाथ वीडियो ग्रुप’ और ‘ओपन बाथ वीडियो ग्रुप’ जैसे नामों से बनाए गए हैं. ‘ओपन बाथिंग’ कीवर्ड सर्च में 12 से 18 फरवरी के बीच भारी उछाल देखने को मिला.

इन टेलीग्राम चैनलों में शामिल होने के लिए ₹1,999 से ₹3,000 तक की फीस ली जा रही थी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस पड़ताल के दौरान ही कुछ चैनल डिलीट कर दिए गए.
इन टेलीग्राम चैनलों पर सिर्फ नहाने के वीडियो ही नहीं, बल्कि अस्पतालों और क्लीनिकों में डॉक्टरों द्वारा महिलाओं की जांच के सीसीटीवी फुटेज भी बेचे जा रहे हैं. इनमें कई वीडियो में महिलाओं के निजी अंगों की जांच करते हुए दिखाया गया है.
वीडियो: महाकुंभ और राजकोट के अस्पताल से महिलाओं के CCTV फुटेज लीक हुए, पैसे लेकर बेचे जा रहे

.webp?width=60)
