The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mahakali temple priest murder in Bijnor district of UP

बिजनौर में पुजारी की हत्या, महाकाली मंदिर के बाहर मिला शव

पिछले 20 सालों से इसी मंदिर में पूजा करते थे.

Advertisement
pic
11 दिसंबर 2021 (अपडेटेड: 11 दिसंबर 2021, 12:54 PM IST)
Img The Lallantop
बिजनौर के नांगल गाव में मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है (आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) जिले में महाकाली मंदिर के पुजारी की अज्ञात बदमाशों ने हत्या (Murder) कर दी. पुलिस ने हत्या के पीछे लूट की आशंका जताई है. पुजारी के कमरे का सामान भी बिखरा हुआ मिला. कहा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे पुजारी की लाश को मंदिर के बाहर फेंक कर फरार हो गए. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
नांगल गांव का काली मंदिर, जहां के पुजारी की हत्या कर दी गई (आजतक)
                            नांगल गांव का काली मंदिर, जहां के पुजारी की हत्या कर दी गई (आजतक)
मंदिर के बाहर मिला शव आजतक के संजीव शर्मा के मुताबिक घटना बिजनौर के नांगल गांव की है. नांगल क्षेत्र के गंगा घाट के किनारे बने महाकाली मंदिर में पिछले 20 सालों से पुजारी राम दास महाराज पूजा करते थे. शुक्रवार, 10 दिसंबर की रात अज्ञात बदमाशों ने पुजारी रामदास की हत्या कर दी. जब सुबह ग्रामीण मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो पुजारी का शव मंदिर के बाहर पड़ा देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. बिजनौर के पुलिस अधीक्षक और नांगल थाने की पुलिस टीम ने मौक पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.
घटना स्थल का मुआयना करते पुलिस अधिकारी
                                           घटना स्थल का मुआयना करते पुलिस अधिकारी
पुलिस को किसी जानकार पर शक बिजनौर के पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया,
नांगल थाना क्षेत्र के गांव नांगल में मां काली का मंदिर है. पुजारी रामदास गिरी मंदिर के बाहर एक गैराजनुमा कमरे में रहते थे. पुजारी पर लाठी, डंडों के अलावा तेज धारदार हथियार से हमला किया गया था. शव के पास खून बिखरा पड़ा हुआ था.
स्थानीय लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पुजारी इस कमरे का शटर कभी नहीं खोलते थे. हो सकता है रात में कोई परिचित आया हो, इसलिए शटर खोला गया और उसके बाद हत्या की गई. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि पुजारी के कमरे का सामान भी बिखरा पड़ा था और उनका मोबाइल भी गायब था. साथ ही पुलिस को मंदिर परिसर में स्थित राम मंदिर का दानपात्र भी खुला मिला. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मंदिर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी और जल्दी ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा.

Advertisement

Advertisement

()