The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • MAGA activist sparks row over Hanuman statue in Texas, says Stop the INVASION

हनुमान की इस मूर्ति पर अमेरिका में फिर बवाल, कंजर्वेटिव नेता ने भारतीयों को 'एलियन' कहा

Carlos Turcios Hanuman statue comment: रिपब्लिकन नेता और MAGA एक्टिविस्ट कार्लोस टर्सियोस ने टेक्सास में बनी भगवान हनुमान की मूर्ति पर कॉमेंट कर विवाद खड़ा कर दिया है. उनका कहना है कि 'थर्ल्ड वर्ल्ड' से लोग आकर यहां कब्जा कर रहे हैं.

Advertisement
pic
19 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 06:54 PM IST)
Carlos Turcios Hanuman statue comment
भगवान हनुमान की मूर्ति 2024 में बनकर तैयार हुई थी. (फोटो-एक्स,Houston Public Media)
Quick AI Highlights
Click here to view more

साल 2024 में अमेरिका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची मूर्ति का उद्घाटन किया गया था. इसे वहां 'स्टैच्यू ऑफ यूनियन' के नाम से जाना जाता है. अब लॉर्ड हनुमान की इस मूर्ति पर रिपब्लिकन पार्टी के एक नेता कार्लोस टर्सियोस (Carlos Turcios) ने कॉमेंट करके विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि 'तीसरी दुनिया से आने वाले एलियन' टेक्सास और अमेरिका पर कब्जा कर रहे हैं.

कार्लोस टर्सियोस डलास-फोर्ट वर्थ इलाके के नेता और MAGA (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) एक्टिविस्ट है. उन्होंने एक्स पर लिखा,

‘यह इस्लामाबाद, पाकिस्तान या नई दिल्ली, इंडिया नहीं है. यह शुगर लैंड, टेक्सास है. तीसरी दुनिया के ‘एलियंस’ (यानी भारतीय) धीरे-धीरे टेक्सास और अमेरिका पर कब्जा कर रहे हैं. US में तीसरी सबसे बड़ी मूर्ति यह क्यों है??! हमला बंद करो!’

carlos_turcios
फोटो-एक्स

उन्होंने पोस्ट में श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर में बनी 90 फुट की मूर्ति का वीडियो भी शेयर किया. उनके इस कॉमेंट ने बहस छेड़ दी है. पंडित राम जोशी नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘अमेरिका में धर्म युद्ध मत लाओ. आप अपने जीसस का स्टैच्यू बनवाइए. हम उनका आशीर्वाद लेंगे.’

carlos_turcios
फोटो-एक्स

फ्लोरिडा पर्पलब्लड नाम के अकाउंट से लिखा गया, ‘टेक्सास के लोगों को इसे हटा देना चाहिए. मुझे ये अमेरिका विरोधी लग रहा है.’

carlos_turcios
फोटो-एक्स

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर से जुड़े कम्युनिटी के सदस्यों ने कहा कि यह स्मारक इस इलाके में हिंदू अमेरिकियों की धार्मिक पहचान को दिखाता है. मंदिर कॉम्प्लेक्स प्राइवेट डोनेशन से बनवाया गया था और यह सभी लोगों के लिए खुला है. इस मूर्ति को पंचलोहा अभय हनुमान के नाम से जाना जाता है. यह नॉर्थ अमेरिका की तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति बताई जाती है.

सितंबर 2025 में टेक्सास के ही एक रिपब्लिकन नेता अलेक्जेंडर डंकन (Alexander Duncan) ने हनुमान की मूर्ति पर कॉमेंट करते हुए इसे ‘False statue’ बताया था. उनका कहना था कि यूनाइटेड स्टेट्स एक ‘ईसाई देश’ है.

पहले भी भारतीयों को किया टारगेट

अमेरिका में रह रहे भारतीयों या भारतीय मूल के लोगों और उनकी धार्मिक मान्यताओं को लेकर कार्लोस टर्सियोस पहले भी बयानबाजी करते रहे हैं. वो कई बार अपनी पोस्ट के जरिए हिंदू और मुसलमानों को टारगेट कर चुके हैं. ऐसी ही एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “फ्रिस्को के लोग शहर की सरकार से थक चुके हैं. वो भारत से H-1B वर्कर्स को इंपोर्ट कर रही है, जबकि अमेरिकी लोग घर खरीदने या नौकरी भी नहीं कर पा रहे.”

रिपोर्ट के मुताबिक, टर्सियोस नॉर्थ टेक्सास में रहने वाले एक लैटिनो कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट और कॉमेंटेटर हैं. वह कंजर्वेटिव इवेंट ऑर्गनाइज करके और पुलिस के सपोर्ट में रैलियां निकालकर मशहूर हुए हैंं.

वीडियो: हैदराबाद में एक इंजीनियर ने घर में घुसकर एक्स वाइफ को चाकू मारा, जांच में क्या निकला?

Advertisement

Advertisement

()