The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Madhya Pradesh: Woman forced to remove burqa in Bhopal, viral video sparks criticism

लड़के के साथ स्कूटी पर जा रही लड़की से जबरदस्ती बुर्का उतरवाया, कहा-कौम को बदनाम कर रहे

मध्य प्रदेश के भोपाल का मामला.

Advertisement
Img The Lallantop
बुर्का पहनी लड़की को भोपाल में कुछ लोगों ने बुर्का उतारने के लिए मजबूर किया. (फोटो-वीडियो का स्क्रीनशॉर्ट)
pic
डेविड
17 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 17 अक्तूबर 2021, 08:02 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी. यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ लोग लड़के-लड़की से बदसलूकी कर रहे हैं. लड़की को घेरकर बुर्का उतारने के लिए मजबूर कर रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़ा है. क्या है वीडियो में? सामने आए वीडियो में दिख रहा है एक लड़का और लड़की स्कूटी से कहीं जा रहे हैं जिन्हें कुछ लोग रोक रखे हैं. स्कूटी पर फूलों की माला टंगी है. लड़के के हाथ पर कलावा बंधा हुआ है. दोनों को घेर कर खड़े लोग लड़की को बुर्का उतारने के लिए मजबूर कर रहे हैं. एक व्यक्ति कहता है कि आप बुर्का उतारिए. आप लोग हमारी कौम को बदनाम कर रहे हैं. इस्लामनगर को ही टारगेट बनाया है आप लोगों ने. इस्लामनगर में ही आते हैं. लोग बार-बार कहते हैं कि बुर्का उतार दो. एक व्यक्ति की आवाज आती है कि बुर्का उतार दो, कुछ नहीं होगा. एक व्यक्ति कहता है कि बुर्का ले लो इनसे. ओ हो जींस में. हमारी कौम बदनाम हो रही है. लड़की को बुर्का उतारना ही पड़ता है. फिर लोग कहते हैं कि नाकाब उतारिए. लड़का कहता है कि ये नहीं उतार सकते. एक व्यक्ति कहता है कि नहीं नकाब तो उतारना ही होगा. पता तो चले लोगों को. आजतक के रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो भोपाल के ईटखेड़ी थाना स्थित इस्लाम नगर का है. एडिशनल एसपी दिनेश कौशल ने 'आज तक' को फोन पर बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा है. आगे की कार्रवाई जारी है. इस मामले में अब तक पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है.

Advertisement

Advertisement

()