The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • madhya pradesh indore woman created fake id on facebook to catch husband who left her

फेसबुक पर अपने न्यूड फोटो भेज जिस महिला से गंदी बात कर रहा था, वो पत्नी निकली

महिला ने फेसबुक पर बनाई फेक आईडी और पति को रंगे हाथों पकड़ लिया!

Advertisement
mp indore women facebook case
महिला ने फेसबुक पर 'एंजिल' बनकर पति की करतूतों का खुलासा किया
pic
धीरज मिश्रा
30 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 30 नवंबर 2022, 12:53 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्य प्रदेश के इंदौर की एक महिला ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अपने पति को बेनकाब कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने फेसबुक पर 'एंजिल शर्मा' नाम से एक आईडी बनाई. इसके जरिये उन्होंने अपने पति को फेसबुक पर फ्रेंड बना लिया. वो अपने पति की असलियत जानना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने फेसबुक पर नाम बदलकर पति से बातचीत शुरु कर दी. 

उन्होंने मीडिया को बताया,

Image embed

उन्होंने आगे बताया,

Image embed

महिला ने ये भी बताया कि उन्होंने फैमिली कोर्ट में भी शिकायत की है, लेकिन उनके पति तारीख पर कभी नहीं आते. उन्होंने बताया कि पति नागपुर में एयपोर्ट पर सरकारी नौकरी करते हैं. उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि इन मामलों को लेकर उन्होंने केस किया है, लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है और न ही उनका तलाक हो पा रहा है.

महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उनके पति उनके साथ रहते हुए कुछ अन्य लड़कियों के संपर्क में भी थे. वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि उसने महिला शिकायत की ले ली है और जांच चल रही है.

माइक के लाल: किसी भी रिश्ते में खतरे की घंटी क्या? जवाब आंखें खोल देंगे

Advertisement

Advertisement

()