The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Madhya Pradesh, dressing of head wound with empty condom packet in one of the health center of Morena district

बुजुर्ग महिला के सिर पर चोट लगी, अस्पताल में कंडोम का पैकेट लगाकर पट्टी बांध दी

एमपी के मुरैना की घटना है. घटना सामने आने के बाद पट्टी करने वाले वार्ड बॉय का ट्रांस्फर कर दिया गया.

Advertisement
pic
21 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 21 अगस्त 2022, 03:56 PM IST)
madhya_pradesh_morena
मुरैना में बुजुर्ग महिला की चोट पर बांधा कंडोम का रैपर (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena) में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. एक बुजुर्ग महिला के सिर पर चोट लगी तो उन्हें इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के वार्ड बॉय ने बुजुर्ग महिला के सिर पर पट्टी बांधते हुए रुई की जगह कंडोम का खाली पैकेट (Condom wrapper) लगा दिया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब डाक्टरों ने घाव पर दवा लगाने के लिए पट्टी खोली. ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

आजतक से जुड़े हेमंत शर्मा की खबर के मुताबिक घटना 20 अगस्त की है. मुरैना के धर्मगढ़ गांव में रहने वाली 70 साल की रेशमा बाई के सिर पर छत से ईंट गिर गई. इससे उनके सिर पर गहरा घाव हो गया. खून रुकता न देखकर परिवार वाले रेशमा बाई को लेकर पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे. वहां मौजूद डॉक्टर रविन्द्र राजपूत ने बुजुर्ग महिला का चेकअप किया और वहां मौजूद वार्डबॉय अंतराम से कहा कि बुजुर्ग महिला के घाव पर पट्टी बांध दें. लेकिन वार्डबॉय अंतराम ने रेशमा बाई के सिर से निकल रहे खून को रोकने के लिए रुई या बैंड-एड का इस्तेमाल नहीं किया. उसने कंडोम के खाली पैकेट को घाव के ऊपर रखकर पट्टी बांध दी.

क्योंकि महिला का घाव गहरा था इसलिए मरहम-पट्टी के बाद आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया.  जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जैसे ही रेशमा बाई की पट्टी खोली वो चौंक गए. उन्होंने घाव के ऊपर कंडोम का पैकेट लगा देखा. इसके बाद डॉक्टरों ने कंडोम के पैकेट को हटाकर घाव पर टांके लगाकर दोबारा पट्टी बांधी. तब जाकर बुजुर्ग महिला के सिर से खून निकलना बंद हुआ. 

जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहाना है कि इस तरह की लापरवाही से घाव में इंफेक्शन हो सकता था. घाव पर लगे कंडोम के पैकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. मामले को तूल पकड़ता देख स्वास्थ्य विभाग ने वार्डबॉय का ट्रांसफ़र कर दिया और पूरे मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं. वहीं इस मामले पर ADM नरोत्तम भार्गव ने कहा कि इस बात का पता लगा रहे हैं कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है. जल्दी की उचित कार्रवाई की जाएगी. 

वीडियो: मध्य प्रदेश के इस किसान ने अपनी आधी प्रॉपर्टी पालतु कुत्ते के नाम क्यों की ?

Advertisement

Advertisement

()