10 महीने पहले कमरा खाली कर फ्रिज छोड़ गया, अब उसमें लिव-इन पार्टनर की लाश निकली है
मध्यप्रदेश के देवास में 10 जनवरी को एक मकान में रखे फ्रिज में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया गया है कि महिला की हत्या करीब 10 महीने पहले हुई थी. मामले का खुलासा तब हुआ जब फ्रीज से बदबू फैलने लगी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मध्य प्रदेश के देवास में फ्रिज में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. महिला की हत्या करीब 10 महीने पहले हुई थी. मामले का खुलासा तब हुआ जब फ्रीज से बदबू फैलने लगी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पिछले जून से आरोपी न किराया दे रहा था, न कमरा खाली कर रहा थामामला देवास शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी का है. 10 जनवरी को यहां के एक मकान में रह रहे किराएदार बलवीर सिंह ने बंद पड़े कमरे से बदबू आने की शिकायत पुलिस से की. सूचना पाकर बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाकर एक लाश को फ्रिज से बरामद किया. इसके बाद शव की बारीकी से जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए गए.
इंडिया टुडे से जुड़े शकील खान की रिपोर्ट के मुताबिक, मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में अपना मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था. संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन दो कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था. इसमें एक फ्रिज भी शामिल है. इसी में महिला की लाश मिली. संजय का यहां आना जाना लगा था, लेकिन वो मकान को पूरी तरह न तो खाली कर रहा था और न ही किराया दे रहा था.
बैंक नोट प्रेस पुलिस थाने के एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि संजय पाटीदार के मकान खाली किए जाने के बाद जुलाई 2024 से बलवीर सिंह राजपूत अपने परिवार के साथ मकान के दूसरे हिस्से में किराए पर रह रहे थे. 8 जनवरी की रात को बलवीर ने कमरों को खोलकर साफ-सफाई की थी और फ्रिज को स्विच ऑफ कर दिया था. 10 जनवरी को जब कमरा खोला गया तो उसमें से बदबू आने लगी. उसके बाद पुलिस को बुलाया गया.
यह भी पढ़ें:चलती ट्रेन में मर्डर करने वाले चेतन सिंह की मेंटल हालत ठीक नहीं, जेल ने कोर्ट से क्या अपील की?
आरोपी संजय गिरफ्तार, उसका दोस्त राजस्थान की जेल में बंदपुलिस ने उज्जैन से संजय पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने बताया कि पहले से शादीशुदा है. वो प्रतिभा प्रजापति के साथ पांच साल से लिव-इन में रह रहा था. उसने बताया कि जनवरी 2024 से प्रतिभा ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था. वह इससे तंग आ चुका था. इसके बाद उसने अपने दोस्त विनोद दवे के साथ प्रतिभा की हत्या की योजना बनाई. मार्च 2024 में एक दिन उसने प्रतिभा का गला घोट कर हत्या कर दी और लाश को फ्रिज में डाल दिया. फिर फ्रिज को कपड़े से बांधकर ढक दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक संजय के दोस्त विनोद दवे के खिलाफ राजस्थान के टोंक में एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिस कारण वो अभी राजस्थान की जेल में बंद है. अब संजय को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.
वीडियो: दुनियादारी: क्या डॉनल्ड ट्रंप से मिलेंगे व्लादिमीर पुतिन?

.webp?width=60)

