The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Madhya Pradesh: couple in Ratlam tied the knot wearing PPE kits as the groom is COVID 19 positive

शादी रुकवाने पहुंचे तहसीलदार की मौजूदगी में PPE किट में हुई कोरोना पॉजिटिव दूल्हे की शादी

मामला एमपी के रतलाम का है.

Advertisement
Img The Lallantop
मध्य प्रदेश के रतलाम में दूल्हे के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद PPE किट में शादी हुई.
pic
डेविड
27 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 27 अप्रैल 2021, 02:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कोरोना की वजह से कई लोगों की शादियां नहीं हो पा रही हैं. अधिकांश जगहों पर लॉकडाउन है. शादी को लेकर कई तरह की पाबंदिया हैं. ऐसे में लोगों को शादी टालनी पड़ रही है. वहीं मध्य प्रदेश के रतलाम शहर की एक शादी चर्चा में है. यहां दूल्हा-दुल्हन ने PPE किट पहनकर सात फेरे लिए. क्योंकि दूल्हा कोरोना पॉजिटिव था. शिकायत मिलने के बाद शादी रुकवाने पहुंची प्रशासन की टीम के सामने ही ये शादी हुई. क्या है मामला? आजतक के विजय मीणा की रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे का नाम आकाश है, वो पेशे से इंजीनियर हैं और पुणे में रहते हैं. रतलाम में अपने घर आए थे. 19 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आ गई. आकाश घर में ही आइसोलेट थे. प्रशासन ने उनके घर और आसपास के एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था. 26 अप्रैल को आकाश की शादी नेहा से होनी थी. इस दिन आकाश कंटेनमेंट जोन से बाहर निकल मैरिज हॉल पहुंच गए. प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो अधिकारी मौके पर पहुंचे. शादी रोकने के लिए. लेकिन जब आकाश के घर वालों ने आकाश के दादी की तबीयत खराब होने का हवाला दिया तो प्रशासन ने शादी की अनुमति दे दी. सबको PPE किट पहनने के लिए कहा गया. शादी के लिए शाम का समय तय हुआ. तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में शादी हुई. PPE किट पहने पंडित ने शादी कराया. PPE किट पहने दूल्हा दुल्हन ने फेरे लिए. रतलाम के तहसीलदार नवीन गर्ग ने बताया,
शादी हो रही थी. जानकारी मिली की पॉजिटिव पेशेंट है. शादी का कार्यक्रम रुकवाने आए थे, लेकिन रिक्वेस्ट और बड़े अधिकारियों के मार्गदर्शन में PPE किट में शादी करवाई गई जिससे संक्रमण ना फैले. कोरोना संक्रमित व्यक्ति को शादी की इजाजत नहीं दी जा सकती है, लेकिन शादी का कार्यक्रम तय हो गया था. एक हार्ट पेशेंट थे जिनकी कभी भी डेथ हो सकती है. शादी में दोनों ओर से मिलाकर कुल आठ लोग हैं. सभी ने PPE किट पहन रखी थी.
तहसीलदार ने बताया कि कंटेनमेंट तोड़कर बाहर आए हैं. इसलिए इनके ऊपर कार्रवाई भी हो सकती है. समय पर जानकारी मिली है, पता नहीं चलता तो कई लोग संक्रमित हो सकते थे. दूल्हे के पिता ने कहा कि शादी में सभी लोगों का सहयोग रहा. उन्होंने बताया आकाश में कोई लक्षण नहीं थे. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और प्राइवेट डॉक्टर इलाज कर रहे थे. शादी की अनुमति लड़की वालों ने ली थी.

Advertisement

Advertisement

()