MP के बीजेपी विधायक का थाने में गुंडागर्दी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है
पुलिसवाले का कसूर इतना सा था कि उसने विधायक के बेटे-भतीजे को थाने में घुसने से रोका था.
Advertisement

थाने में घुसकर सिपाही को थप्पड़ मारते हुए विधायकजी का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
बीजेपी के एक विधायक हैं चंपालाल देवड़ा. मध्य प्रदेश के देवास जिले की बागली विधानसभा से चुने गए हैं. वहां की जनता ने उन्हें वोट देकर विधानसभा में भेजा था कि विधायकजी उनके क्षेत्र में विकास के काम करेंगे. इलाके में सड़क-बिजली-पानी और मूलभूत ज़रूरतें पूरी होती रहेंगी. लेकिन विधायकजी लोगों की अपेक्षाओं से भी एक कदम आगे निकल गए. उन्होंने इलाके में विकास के जो काम किए, वो तो वहां के लोगों को ही नज़र आएंगे, लेकिन फिलहाल विधायकजी का एक वीडियो पूरी दुनिया देख रही है.

वीडियो में विधायक ने सिपाही संतोष को तीन थप्पड़ जड़े हैं.
इस वीडियो में विधायक चंपालाल देवडा थाने में घुसकर एक पुलिसावाले को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं. ये वीडियो देवास जिले के उदयनगर थाने का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उदयनगर थाने की पुलिस ने रेप और अपहरण के आरोप में पोलाखाल गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले की जानकारी के लिए बीजेपी विधायक चंपालाल देवड़ा के बेटे कान्हा देवड़ा और उनके भतीजे थाने पहुंच गए. वहां मौजूद सिपाही संतोष ने इन दोनों को थाने से बाहर करने की कोशिश की, तो दोनों ही भड़क गए. उन्होंने बीजेपी विधायक चंपालाल को फोन कर दिया. इसके बाद विधायक सात जून की देर रात वो अपने समर्थकों के साथ थाने में पहुंच गए. वहां उन्हें संतोष मिल गए, तो विधायक ने थाने में ही संतोष को कई थप्पड़ जड़ दिए. इस गुंडई का वीडियो थाने में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया. आप भी वीडियो देखिए.
करीब 6 सेकेंड के इस वीडियो में विधायक चंपालाल ने सिपाही संतोष को तीन थप्पड़ जड़े हैं. इस दौरान विधायक और सिपाही समेत कुल सात लोग थाने में खड़े नज़र आ रहे हैं, जिनमें एक महिला भी है. इस वीडियो के सामने आने के बाद उदयनगर पुलिस ने बीजेपी विधायक और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में आईपीसी की धारा 353, 332, 294, 506 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है. इसके बाद से ही विधायक चंपा लाल देवड़ा का मोबाइल स्वीच ऑफ है. वहीं बीजेपी के लोग विधायक के खिलाफ दर् केस वापस लेने के लिए लगातार हंगामा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
पड़ताल: क्या कश्मीर में तिरंगे पर रखकर गाय काटी गई?
पड़ताल: क्या आम खाकर कोल्ड ड्रिंक पीने से मौत हो रही है?
आलिया भट्ट ने अमिताभ की तारीफ में एक महा मिस्टेक कर दी
कौन है ये महिला, जिसके वायरल वीडियो रोज लाखों लोग देख रहे हैं?
पड़ताल: बीजेपी आईटी सेल में रोजगार दिलाने का मैसेज आया हो तो भूलकर क्लिक न करना

वीडियो में विधायक ने सिपाही संतोष को तीन थप्पड़ जड़े हैं.
इस वीडियो में विधायक चंपालाल देवडा थाने में घुसकर एक पुलिसावाले को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं. ये वीडियो देवास जिले के उदयनगर थाने का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उदयनगर थाने की पुलिस ने रेप और अपहरण के आरोप में पोलाखाल गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले की जानकारी के लिए बीजेपी विधायक चंपालाल देवड़ा के बेटे कान्हा देवड़ा और उनके भतीजे थाने पहुंच गए. वहां मौजूद सिपाही संतोष ने इन दोनों को थाने से बाहर करने की कोशिश की, तो दोनों ही भड़क गए. उन्होंने बीजेपी विधायक चंपालाल को फोन कर दिया. इसके बाद विधायक सात जून की देर रात वो अपने समर्थकों के साथ थाने में पहुंच गए. वहां उन्हें संतोष मिल गए, तो विधायक ने थाने में ही संतोष को कई थप्पड़ जड़ दिए. इस गुंडई का वीडियो थाने में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया. आप भी वीडियो देखिए.
कहां BJP विधायक ने थाने में घुसकर कॉन्स्टेबल को जड़ दिए थप्पड़? LIVE वीडियो | #NewsTak

Posted by News Tak
on Friday, 8 June 2018