The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Madhya Pradesh Bhopal elephant crushes mahout to death police taken elephant with them

हाथी ने महावत को कुचलकर मार डाला, पुलिस आई और हाथी को पकड़ ले गई!

हाथी ने महावत को कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद पुलिस आई और हाथी को अपने साथ थाने लेकर आ गई.

Advertisement
pic
13 जून 2024 (पब्लिश्ड: 10:57 PM IST)
madhy pradesh elephant news
घटना मध्य प्रदेश के भोपाल की है. (फ़ोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश के भोपाल में हाथी के कुचलने से एक महावत की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पांच महावतों का समूह मादा हाथी को देशभर में घूमाता था. 12 जून की रात महावत हाथी के पास सो रहे थे. तभी हाथी ने उनको सूंड से उठाकर पटक दिया. फिर उन्हें कुचल दिया और महावत की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद महावत के साथियों ने पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस आई और हाथी को अपने साथ थाने लेकर आ गई.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़ घटना मध्य प्रदेश के भोपाल के भानपुर ब्रिज के पास की है. छोला मंदिर पुलिस ने बताया कि सतना जिले के सलैया के रहने वाले नरेंद्र कपाड़िया 55 साल के थे. उनके पालतू हाथी ने ही उन्हें मार डाला. आजतक से बात करते हुए ASI राकेश शुक्ला ने बताया,

"नरेंद्र पांच साथियों के साथ हाथी को देशभर में घुमाते थे. इस दौरान मिलने वाले दान से उनका खर्चा चलता था. इसी पैसे से हाथी का खर्चा भी चलता था. बुधवार रात सभी महावत परवलिया के रास्ते वह भोपाल पहुंचे थे. उनका गुरुवार सुबह विदिशा जाने का प्लान था. इसलिए उन्होंने भानपुर ब्रिज के पास खाली मैदान में पेड़ के नीचे हाथी को बांध दिया. सबने रात करीब 9 बजे खाना खाया और हाथी के नजदीक ही सो गए."

यह भी पढ़ें: हाथी भी अपने बच्चों का अंतिम संस्कार करते हैं? तरीका इंसानों से थोड़ा अलग है

आजतक से बात करते हुए महावत के साथी भूपेंद्र ने बताया कि रात 11.30 बजे हाथी जोर - जोर से चिंघाड़ने लगा. सभी लोगों की नींद खुल गई. उन्होंने बताया,

"जैसे ही हमारी नींद खुली तो हमने देखा कि हाथी नरेंद्र को सूंड से उठाकर पटक रहा था. हमने छुड़ाने की कोशिश की लेकिन हाथी ने नरेंद्र को घसीटा और पैर से कुचल दिया. उनकी उसी समय मौत हो गई. हमने पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने शव को देर रात मॉर्चुरी भेज दिया."

घटना के बाद पुलिस ने हाथी को कस्टडी में लिया है. साथ ही हाथी की देख-रेख के लिए मृतक के साथियों में से एक महावत को थाने में रहने के लिए कहा. फिलहाल पुलिस ने हाथी को पीपल के पेड़ से बांधकर रखा है. 
 

वीडियो: दुनियादारी: एक हाथी के चक्कर मे थाईलैंड और श्रीलंका भिड़े, माफ़ी मांगनी पड़ी

Advertisement

Advertisement

()