सचिन तेंडुलकर ने जिस बच्चे का वीडियो शेयर किया था, उसका जवाब आया है
वीडियो ग़ज़ब का वायरल हुआ था, आपने भी देखा होगा.
Advertisement

सचिन तेंडुलकर और मड्डा राम.
Quick AI Highlights
Click here to view more
सचिन तेंडुलकर ने पहली जनवरी को एक ट्वीट किया था और कहा था-
सचिन के ट्वीट के बाद छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने को लेकर लिखा था-
वीडियो- 2019: साल के वो 5 मौके जिन्हें क्रिकेट फैंस भुलाए नहीं भूलते
अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते मड्डा राम के इस खूबसूरत वीडियो के साथ अपने नए साल की शुरुआत कीजिए. इस वीडियो ने मेरा दिल जीत लिया है और मुझे भरोसा है कि ये आपका दिल भी जीत लेगा.
अब मड्डा राम ने उसके वीडियो शेयर करने के लिए सचिन तेंडुलकर को धन्यवाद कहा है. न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए उसके कहा-Start your 2020 with the inspirational video of this kid Madda Ram playing cricket 🏏 with his friends. It warmed my heart and I am sure it will warm yours too. pic.twitter.com/Wgwh1kLegS
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 1, 2020
मेरे पिता एक किसान हैं. मैं दो साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहा हूं. मैं रेंगकर रन लेता हूं. मैं अपना वीडियो शेयर करने के लिए सचिन तेंडुलकर सर को धन्यवाद देना चाहता हूं.
सचिन के ट्वीट के बाद छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने को लेकर लिखा था-
दंतेवाड़ा के 13 वर्षीय मड्डाराम का वीडियो शेयर करके दुनिया भर को हिम्मत और हौसले का संदेश देने के लिए आपका आभार सचिन तेंडुलकर जी. प्रकृति द्वारा निर्धारित कुछ अवरोध किसी के उड़ने के लिए आसमान का आकार तो छोटा कर सकते हैं लेकिन उसके पंखों को बढ़ने, उसे उड़ने से नहीं रोक सकते.
कौन है मड्डा राम? मड्डा राम छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले का रहने वाला है. सातवीं क्लास में पढ़ने वाले मड्डा राम को क्रिकेट काफी पसंद है. वह अपने दोस्तों के साथ अक्सर क्रिकेट खेलता दिख जाता है. जानकारी के मुताबिक पोलियो की वजह से मड्डा राम के पैरों का विकास नहीं हो सका. लेकिन जब ये क्रिकेट खेलता है तो इसका जुनून देखते ही बनता है.दन्तेवाड़ा के 13 वर्षीय मड्डाराम का वीडियो साझा करके दुनिया भर को हिम्मत और हौसले का संदेश देने के लिए आपका आभार @sachin_rt जी।
प्रकृति द्वारा निर्धारित कुछ अवरोध किसी के उड़ने के लिए आसमान का आकार तो छोटा कर सकते हैं लेकिन उसके पंखों को बढ़ने, उसे उड़ने से नहीं रोक सकते। https://t.co/s2ElJHfU8H — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 2, 2020
वीडियो- 2019: साल के वो 5 मौके जिन्हें क्रिकेट फैंस भुलाए नहीं भूलते

