आ रहा है केजरीवाल का डुप्लीकेट !
मैडम तुसाद म्यूजियम ने रिक्वेस्ट की है केजरीवाल का वैक्स स्टेच्यू बनाने के लिए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सेलिब्रिटीज के मोम पुतलों वाला म्यूजियम मैडम तुसाद. म्यूजियम वालों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से रिक्वेस्ट की है कि वो उनका भी पुतला लगाना चाहते हैं. अगर वो हां कर देते हैं तो दो केजरीवाल होंगे. एक ओरिजनल, दूसरा मोम का. ये पुतले दुनिया के हर मैडम तुसाद म्यूजियम में दिखेंगे.
अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' ने सोर्सेज के हवाले से ये खबर दी है. 11 जनवरी को मैडम तुसाद के इंडिया पार्टनर ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखी. रिक्वेस्ट की कि अगले साल दिल्ली में मैडम तुसाद म्यूजियम खुल रहा है. उसमें हम लगाएंगे आपका मोम वाला स्टेच्यू. केजरीवाल ने इजाजत दी तो 2017 में दिल्ली में दो-दो केजरीवाल होंगे.
विजक्राफ्ट एंटरटेनमेंट इंटरनेशनल(WEI) की तरफ से ये चिट्ठी आई है. दिल्ली सरकार ने भी कन्फर्म कर दिया है कि हां न्योता तो मिला है भाई. कल्चर मिनिस्टर कपिल मिश्रा ने कहा दिल्ली में ये म्यूजियम खुलेगा. लोगों के लिए कर्रा अट्रैक्शन होगा. अरविंद केजरीवाल का स्टेच्यू भी देखने को मिलेगा.
दुनिया के 20 शहरों में है मैडम तुसाद म्यूजियम. भारत की इन फेमस पर्सनैलिटीज के स्टेच्यू पहले से लगे हैं वहां.
महात्मा गांधी
इंदिरा गांधी
अमिताभ बच्चन
सचिन तेंदुलकर
शाहरुख खान
सलमान खान
ऐश्वर्या राय बच्चन
करीना कपूर
माधुरी दीक्षित
ऋतिक रोशन
अब अगर केजरीवाल 'मैं तो तैयार हूं जी' कह देते हैं तो वो पहले इंडियन चीफ मिनिस्टर होंगे, जिनका स्टेच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा.
मैडम तुसाद कौन हैं
नहीं पता है तो सुनो. मैडम तुसाद थी फ्रांस की महारानी मैरी एंतोइने की ड्रेस डिजाइनर. मैरी फ्रांस के राजा लुई 16वें की वाइफ थीं. इसी राजा के टाइम पर फ्रांस में क्रांति हुई थी. साल था 1789. मैडम तुसाद के घर मोम का कारोबार चलता था. राजा की करीबी होने की वजह से उनको घेरा गया. लेकिन वो बचकर भाग निकली लंदन. वहां अपना म्यूजियम खोला. जिसमें मोम के स्टेच्यू लगाने का काम शुरू हुआ.

