The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Lucknow woman kills pet dog and drowns while throwing the body in a pond

पालतू कुत्ते ने काटा तो उसे मार दिया, तालाब में फेंकने गई थी, फिर जो हुआ कोई सोच नहीं सकता

काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो पति खोजने निकला.

Advertisement
pic
8 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 8 जनवरी 2023, 04:28 PM IST)
Lucknow woman drowns in a pond
तालाब में मिली थी महिला की लाश (सांकेतिक तस्वीर: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में एक गांव के तालाब से एक महिला की लाश मिली. बताया जा रहा है कि महिला को उसके पालतू कुत्ते ने काट लिया था. इस पर महिला ने अपने कुत्ते को मार डाला. इसके बाद महिला कुत्ते की लाश पास के तालाब में फेंकने के लिए घर से निकली थी. तालाब में कुत्ते की लाश फेंकने के दौरान वो खुद भी तालाब में गिर गई. इस तरह तालाब में डूब कर महिला की मौत हो गई. इसका पता तब चला जब काफी देर तक महिला घर वापस नहीं और महिला का पति उसे खोजने निकला.

कुत्ते को मार कर तालाब में फेंकने गई थी 

आजतक के आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक महिला का नाम रूबी था. महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ लखनऊ के पीजीआई (PGI) थाना क्षेत्र के डालोना गांव में रहती थी. महिला ने घर में एक कुत्ता भी पाला हुआ था.

शनिवार, 7 जनवरी को कुत्ते ने महिला को काट लिया था. इससे पहले कुत्ते ने महिला के बेटे को भी काटा था. इससे नाराज महिला ने अपने कुत्ते को मार डाला. कुत्ते का शव फेंकने के लिए महिला पास के तालाब गई थी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसी दौरान महिला तालाब में डूब गई.

उसी तालाब में मिली महिला की लाश

इस घटना की जानकारी तब मिली, जब काफी देर तक महिला वापस घर नहीं लौटी. पति महिला को खोजने तालाब के पास गया, जहां महिला की चप्पल दिखी. पति ने तुरंत आसपास के लोगों से मदद मांगी. लोगों ने महिला को खोजना शुरू किया और तालाब में महिला का शव तैरता दिखा. महिला के शव को तुरंत तालाब से बाहर निकाला गया. 

इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने महिला के पति का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है. लखनऊ पूर्वी जोन के एडीसीपी (ADCP) सैयद अली अब्बास के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- इंस्टा वीडियो के लिए कुत्ते को लात मारने वाली महिला की सफाई मत सुनना, गुस्सा बढ़ जाएगा!

घर में कुत्ता पालने से पहले कुछ नियम जानना जरूरी है

Advertisement

Advertisement

()