बॉयफ्रेंड्स के साथ मिलकर लड़कियों ने मकान मालिक के लूटे 25 लाख रुपये
लखनऊ से बीटेक, बीबीए कर रही हैं लड़कियां.
Advertisement

फोटो - thelallantop
जब हम अपने घर से दूर किसी और शहर में पढ़ने या नौकरी करने जाते हैं. तब पीजी में या किराए पर रूम लेकर रहते हैं. नॉर्मल सी बात है. लेकिन लखनऊ में जो हुआ वो बिलकुल भी नॉर्मल नहीं है. लखनऊ के विभूतिखंड में रहने वाली दो लड़कियों ने अपने मकान मालिक के घर में घुस कर 25 लाख रुपये चुरा लिए.
मीनाक्षी और अंकिता ने अपने बॉयफ्रेंड्स, श्रीधर और शांतनु के साथ मिल कर प्लान बनाया. मकान-मालिक के घर की तिजोरी से 25 लाख रुपये चुरा लिए.
लखनऊ के एसएसपी मंजिल सैनी ने पूरी बात बताई. बोले- 20 तारीख को विभूतिखंड के एक घर में चोरी हुई थी. 25 लाख रुपयों की. बाद में पुलिस को पता चला. उस घर में दो लड़कियां किराए पर रहती थीं. तुरंत उनकी तलाशी ली गई. पैसा मिल गया. दोनों लड़कियों और एक लड़के को भी पकड़ लिया गया है. अंकिता का बॉयफ्रेंड शांतनु भाग गया. उसको पुलिस पकड़ नहीं पाई.
ये चारों स्टूडेंट हैं. बड़े-बड़े शौक थे. मेहनत करना नहीं चाहते थे. इसीलिए इन लोगों ने चोरी की. सोचा होगा ईजी मनी है. जल्दी से ख़ूब सारा पैसा मिल जाएगा. लेकिन इसी प्रपंच के चक्कर में अब इनका करियर, ज़िंदगी, सारे शौक सब धरे ही रह जाएंगे.

.webp?width=60)

