The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Lucknow six years old girl gang raped by four minors to take revenge from her family

यूपी में डांट का बदला लेने के लिए 4 नाबालिगों ने 6 साल की बच्ची का गैंगरेप किया!

रात में घर से सोती हुई बच्ची को उठा ले गए थे.

Advertisement
pic
5 जून 2018 (अपडेटेड: 5 जून 2018, 07:06 AM IST)
Img The Lallantop
चार नाबालिगों ने परिवार का बदला छह साल की बच्ची से रेप कर लिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक छह साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. रेप करने वाले सभी आरोपी नाबालिग हैं. सभी आरोपियों की उम्र लगभग 15 साल है. पुलिस की पकड़ में आए एक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बच्ची की नानी से खुन्नस निकालने के लिए उन्होंने ऐसा किया है.

बच्ची अस्पताल में भर्ती करवाई गई थी. सांकेतिक तस्वीर

क्या है पूरा मामला?
# पीड़ित बच्ची इंदिरानगर थाने के फरीदीनगर इलाके की कच्ची बस्ती में रहती है.
# बच्ची अपनी मां, भाई-बहन और नानी के साथ रहती है. उसके पिता की मौत हो चुकी है.
# बच्ची की नानी ने घटना के दो दिन पहले उनके घर के पास खेल रहे चार लड़कों को डांटकर भगा दिया था.
# इस बात का बदला लेने के लिए 2 जून की रात में घर में घुसकर मां के पास सो रही छह साल की बच्ची को उठाकर ले गए.
# पास में स्थित कुकरैल के जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया. अचेत हो जाने पर बच्ची को छोड़कर भाग गए.
# बच्ची की मां ने रात में आंख खुलने पर देखा कि बच्ची गायब है.
# बच्ची की तलाश की गई, तो वो जंगल में खून से लथपथ बेहोश हालात में मिली. वहां से उसे अस्पताल ले जाया गया.
# इंदिरानगर थाने में रेप का केस दर्ज करवाया गया. पुलिस ने बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया.  बाकी साथियों की तलाश जारी है. सभी बच्ची के पड़ोस में ही रहते हैं.
पुलिस ने 15 साल के नाबालिग आरोपी को पकड़ा है.
पुलिस ने 15 साल के नाबालिग आरोपी को पकड़ा है.

#पूछताछ में आरोपी लड़के ने बताया कि बच्ची की नानी के डांटने का बदला लेने के लिए उन्होंने ऐसा किया.
#पुलिस का कहना है आरोपियों ने शराब पी रखी थी और नशे में इस हरकत को अंजाम दिया.
पुलिस ने नाबालिगों को शराब बेचने वालों पर भी कार्रवाई की बात कही है. लेकिन स्थानीय लोग पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि पुलिस अगर रात को ठीक से पेट्रोलिंग करती तो शायद ऐसी घटना नहीं होती.


ये भी पढ़ें-
उसने दो लोगों की जान बचाई, लेकिन गंगा ने उसके लिए कुछ और तय कर रखा था

डेढ़ साल पहले गायब हुआ बच्चा, पड़ोसी की छत पर बक्से में ऐसा मिला कि देखा न जाए

घरों के सामने मास्टरबेट करने में गिरफ्तार इस लड़के ने छूटते ही घिनौना काम किया है

मनाली घूमने आई जापानी महिला के साथ टैक्सी वाले ने जो किया, वो बहुत बुरा है

वीडियो-कठुआ गैंगरेप के आरोपी विशाल जंगोत्रा का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया

Advertisement

Advertisement

()