The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • lucknow shampoo worth six lakh stolen from a container which was parked outside dhaba

चोर इस बार पुल या तालाब नहीं, 6 लाख़ का शैंपू चोरी करके ले गए

शैंपू का कंटेनर ढाबे पर रुका था. कंटेनर का मालिक ढाबे पर खाना खाने रूका था, इतने में शैंपू चोरी हो गया.

Advertisement
pic
pic
मनीषा शर्मा
| आशीष श्रीवास्तव
15 जनवरी 2024 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2024, 07:36 PM IST)
lucknow shampoo news
चोरी का मामला लखनऊ के गोसाईगंज पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है. (फ़ोटो/इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चोरी के मामले तो आजकल आप सुन ही रहे हैं. कहीं तालाब चोरी हो रहा है, तो कहीं पुल. सोना-चांदी, कीमती सामान को छोड़कर कुछ भी चुरा रहे हैं. इस बार ऐसा ही एक चोरी का और मामला सामने आया है. जिसमें चोर शैंपू ही चोरी करके ले गए. वो भी 6 लाख़ के.

आजतक से जुड़े आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक़ चोरी लखनऊ में हुई है. लखनऊ के गोसाईगंज पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई गई है. FIR के मुताबिक़ शैंपू से भरा कंटेनर उत्तराखंड से बनारस जा रहा था. बीच रास्ते में खाना खाने के लिए ड्राइवर एक ढाबे पर रूके थे. उसी समय चोर आए और कंटेनर का ताला तोड़कर 600 शैंपू के बॉक्स चुरा ले गए. जिनकी कीमत मार्केट में 6 लाख रुपए है.

अडानी का पुल चोरी

मुंबई में चोरों ने 6000 किलो वजन के एक पुल को चुरा लिया था. मुंबई पुलिस के मुताबिक, मलाड वेस्ट इलाके में इस 90 फुट लंबे पुल को अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने बनाया था. नाले पर इस पुल को बिजली के तारों को हटाने के लिए बनाया गया था. पुल चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के  मुताबिक, बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि नाले पर स्थाई पुल बन गया था. कुछ महीने पहले ही अस्थाई पुल को इसी इलाके में दूसरी जगह लाया गया था. 26 जून 2023 को पता चला कि ये टेंपररी पुल गायब हो गया. इसके बाद बिजली कंपनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने जांच में पाया कि पुल को आखिरी बार 6 जून को देखा गया था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई CCTV कैमरा नहीं लगा है. इसलिए पुलिस ने आस-पास के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज को निकाला. फुटेज में 11 जून 2023 को पुल की ओर एक बड़ी गाड़ी जाती देखी गई. पुलिस ने गाड़ी की रजिस्ट्रेशन संख्या के आधार पर उसे खोज लिया. उसी गाड़ी में गैस से काटने वाली मशीनें थीं, जिसका इस्तेमाल पुल को काटने और 6 हजार किलो लोहा चुराने के लिए हुआ था.

ये भी पढ़ें: अडानी का पुल चोरी हो गया! 'आखिरी बार 6 जून को देखा गया था'

तालाब चोरी

बिहार के दरभंगा में रातों-रात पूरा का पूरा तालाब गायब हो गया था. इलाके के एक ‘भू-माफिया’ ने कथित तौर पर पहले तालाब का पानी निकाला, फिर उसे मिट्टी से पाट दिया और उस जगह पर झोपड़ियां भी बना दीं. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी. 

फ़्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक तालाब था. वो गायब हो गया. गांव वालों ने पुलिस को मामले की खबर दी. बताया कि तालाब में वो लोग मछली पालते थे. तालाब के पानी से फल-सब्जी के पेड़-पौधों को भी सींचते थे. उन्होंने पुलिस को बताया कि भू-माफिया ने पहले तालाब का पानी सुखाया, फिर तालाब वाली जगह में मिट्टी भर दी. और उसके बाद वहां झोपड़ियां बना दीं. 

वीडियो: कार चोरी कैसे होती है? 2 मिनट में नोएडा में पकड़े गए गैंग के चोर ने पुलिस के सामने डेमो दे दिया

Advertisement

Advertisement

()