The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • lucknow hospital female doctor assaulted beaten by patient attendants accused booked up police

लखनऊ: महिला डॉक्टर को बाल पकड़ घसीटा, लात-घूंसे मारे, मरीज के तीमारदारों ने जमकर काटा बवाल

Lucknow Doctor: घटना लोकबंधु अस्पताल की है. राजाजीपुरम के रहने वाले 65 साल के राजेश टंडन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने पेट में दर्द की शिकायत की फिर कुछ देर बाद बवाल शुरू हो गया.

Advertisement
pic
21 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 21 सितंबर 2024, 11:47 AM IST)
lucknow hospital female doctor assaulted beaten by patient attendants accused booked up police
आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज (तस्वीर- लोकबंधु अस्पताल/गूगल फोटोज)
Quick AI Highlights
Click here to view more

लखनऊ के एक अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ आई कुछ महिलाओं ने ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर को गालियां दीं, बाल खींचकर घसीटा और मारपीट की. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आजतक से जुड़े संतोष शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की पहचान ज्योति कृष्णमूर्ति के तौर पर हुई है. वो अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के तौर पर काम करती हैं.

घटना कानपुर रोड पर LDA कॉलोनी के लोकबंधु श्री राज नारायण अस्पताल की है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 सितंबर की शाम को करीब 7 बजे राजाजीपुरम के रहने वाले 65 साल के राजेश टंडन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पेट में दर्द की शिकायत की. इस पर डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया. राजेश टंडन का इलाज डॉक्टर ज्योति ही कर रही थीं.

इसी बीच मरीज के साथ आई कुछ महिलाएं किसी बात को लेकर डॉक्टर पर भड़क गईं. देखते ही देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा. आरोपी महिलाओं ने कथित तौर पर डॉक्टर के साथ गाली गलौज की और घसीट कर पीटा भी. आरोप है कि ये बवाल 30 मिनट तक चला. अस्पताल कर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर महिला डॉक्टर को बचाया.

पीड़ित डॉक्टर ने मामले की जानकारी अस्पताल के निदेशक सुरेश चंद्र को दी. मामले की शिकायत कृष्णा नगर थाने में दर्ज कराई गयी है. डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी महिलाएं बिना डिस्चार्ज कराए ही मरीज को अपने साथ ले गईं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में बैठे-बैठे लखनऊ में महिला डॉक्टर को किया डिजिटल अरेस्ट, ढाई करोड़ रुपये निकलवा लिए

कृष्णा नगर थाने के इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मरीज और उसके साथ आई महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

लखनऊ से इसी तरह का मामला जुलाई में भी सामने आया था. आरोप लगे कि निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद मरीज के रिश्तेदारों ने अस्पताल के मालिक पर हमला किया और उन्हें मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया. घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. 

वीडियो: Kolkata के जिस अस्पताल में हुई दरिंदगी, क्या है उसका इतिहास?

Advertisement

Advertisement

()