हम उस दौर में जी रहे हैं जहां इंडिया और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आपस मेंक्रिकेट मैच नहीं खेल पा रही हैं क्यूंकि सरहद पर बहुत तनाव है. ये वो दौर है जहांएक के बदले दस सर लाने की बात कही जाती है. ये वो समय है जब प्रधानमंत्री अपनी रैलीमें पाकिस्तान के द्वारा अपनी सुपारी लिए जाने की बात कहता है. लेकिन फिर एक खबरआती है और दिल गार्डन गार्डन हो जाता है. सारे बादल छंट जाते हैं. ऐसा लगता है किअभी भी कुछ गड़बड़ाया नहीं है. हम एक दिन न्यूक्लियर आग में भुने नहीं मिलेंगे. अभीभी काफ़ी कुछ ऐसा है जो बहुत बहुत अच्छा है. लखनऊ में एक मज़ेदार बात हुई है. एकलड़का, लखनऊ का और एक लड़की पाकिस्तान की, इन्होने आपस में शादी कर ली. लखनऊ में.इनकी शादी करने में मदद की सुषमा स्वराज ने. ये एयरलिफ्ट की अक्षय कुमार जैसी हैं.फॉरेन में फंसे मसलों की संकटमोचन हो गई हैं और गजब का प्यार पाती हैं. 27 साल कानकी अली खान और 24 साल की सबाहत फ़ातिमा की शादी 19 जनवरी को पुराने लखनऊ में संपन्नहुई. शनिवार को दावत-ए-वलीमा रखा गया. इन दोनों की शादी की कहानी बहुत मज़ेदार है.इनकी शादी 2 साल पहले ही तय हो गई थी. लेकिन वीज़ा नहीं मिल पा रहा था. वजह थीइंडिया-पाकिस्तान का लफड़ा. इसके बाद दोनों ने सुषमा स्वराज को कांटेक्ट करना शुरूकिया. उन्हें ट्वीट वगैरह भी किया. सुषमा स्वराज ने तुरंत इनकी मदद की. मदद तुरंततो की लेकिन प्रॉसेस में टाइम लग गया. इसी वजह से 2 साल लग गए. नकी और सबाहत कीफैमिली आपस में जुड़े हुए हैं. नकी की नानी और सबाहत की दादी आपस में बहनें थीं.दोनों परिवार लखनऊ में ही रहते थे. फिर देश का विभाजन हुआ और सबाहत का परिवारपाकिस्तान चला गया. बताया ये भी जा रहा है कि इतवार को सबाहत और नकी ने टाइगर जिंदाहै देखी जिसमें टाइगर इंडियन है और उसकी पत्नी पाकिस्तानी.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें: