प्यार किया तो डरना जरूर. क्योंकि यहां पुलिस है जिस पर मोरैलिटी की पॉलिश ज्यादाचढ़ी है, कानून की कम. कहानी ये है कि दो महीने पहले दिल्ली की एक लड़की अपनेरिश्तेदार को फोन कर रही थी. लेकिन उससे गलत नंबर डायल हो गया. उस नंबर पर मिस्डकॉल चली गई. ये नंबर था बागपत के सिंघावली अहीर इलाके के भगत सिंह का. इसके बाददोनों की अकसर फोन पर बातें होने लगीं. वक्त गुजरने के साथ दोनों को एक-दूसरे सेप्यार हो गया और उन्होंने शादी की ठान ली. चार दिन पहले दोनों ने दिल्ली में शादीकी कोशिश की लेकिन लड़की के परिजनों ने साफ इनकार कर दिया और दोनों को जान से मारनेकी भी धमकी दी गई. इसके बाद लड़की भगत के कहने पर बागपत आ गई. शुक्रवार दोपहरदोनों बागपत कोतवाली पहुंचे और पुलिस से अपनी रक्षा की अपील की. दोनों ने कोतवालीपुलिस से सुरक्षा के बीच प्रेम विवाह कराने की गुहार लगाई. साथ ही परिजनों के खिलाफकार्रवाई की भी मांग की. लेकिन उनके साथ उल्टा ही हुआ. बागपत थाने के इंस्पेक्टररणवीर सिंह यादव से उन्होंने बहुत मिन्नतें की. उन्होंने कहा कि वह पुलिस सुरक्षाके लिहाज से शादी करवा दें और जब तक ऐसा नहीं होगा हम कोतवाली से नहीं जाएंगे. इसकेबाद पुलिस ने भगत सिंह को ही हवालात में बंद कर दिया. मामला जब मीडिया की जानकारीमें आया तो उसे तुरंत हवालात से बाहर निकाला गया इसके बाद इंस्पेक्टर ने दोनों केपरिजनों को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजन पहुंचे और उन्हें लेकरअपने-अपने घर चले गए.