The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Los Angeles wildfire Pacific Palisades before and after video Hollywood celebrities

बुझ नहीं रही अमेरिका की आग, 12 हजार इमारतें खाक, 2 लाख लोगों ने छोड़ा घर

California wildfires: आग से लगभग 150 बिलियन डॉलर (क़रीब 13 लाख करोड़) के आर्थिक नुकसान की आशंका है. इस आग को बुझाने में पड़ोसी देश मेक्सिको और कनाडा भी अमेरिका की मदद कर रहे हैं.

Advertisement
Los Angeles wildfire Pacific Palisades before and after video Hollywood celebrities
लॉस एंजिल्स में लगी आग में अब तक 16 की मौत. (फ़ोटो - AP)
pic
हरीश
12 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 12 जनवरी 2025, 01:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका का कैलिफॉर्निया राज्य. यहां लॉस एंजिल्स शहर के जंगलों में लगी आग लगातार फैल रही है (Los Angeles wildfires). ताज़ा अपडेट्स हैं कि आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. 5 मौतें पैलिसेड्स की आग के कारण और 11 मौतें ईटन की आग के कारण. 12,000 इमारतें जलकर नष्ट हो चुकी हैं. 2 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं और 36,000 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन आग की चपेट में आ गई है.

California wildfires latest update

पैसिफिक पैलिसेड्स, ईटन, अल्ताडेना और पासाडेना लॉस एंजिल्स के उन क्षेत्रों में से हैं, जो जंगली आग से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं. इन इलाक़ों में कम से कम 13 लोग अभी भी लापता हैं. इस आग से लगभग 150 बिलियन डॉलर (क़रीब 13 लाख करोड़ रुपये) के आर्थिक नुकसान की आशंका है. इस आग को बुझाने में पड़ोसी देश मेक्सिको और कनाडा भी अमेरिका की मदद कर रहे हैं. दोनों देशों ने हवाई टैंकर्स और सैकड़ों अतिरिक्त फ़ायरब्रिगेड की टीमें अमेरिका भेजे हैं. 

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने राज्य में जंगल की आग से जुड़ी ग़लत और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए एक वेबसाइट CaliforniaFireFacts.com शुरू की है. उनका कहना है कि इसके ज़रिए सही जानकारी लोगों तक पहुंचेगी. इस बीच कुछ अच्छी ख़बरें भी आई हैं. कैलाबास के पास केनेथ की आग पर 80 प्रतिशत और सैन फर्नांडो घाटी में हर्स्ट की आग पर 76 प्रतिशत काबू पा लिया गया है.

California wildfires
आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है. (फ़ोटो - AP)
पहले और बाद का वीडियो

पैसिफिक पैलिसेड्स. लॉस एंजिल्स के पश्चिमी हिस्से में बसा सबसे पॉश इलाक़ों में से एक. ये इलाक़ा भीषण जंगली आग से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इलाक़ा पहले आलीशान घरों से भरा हुआ था. इनमें से कुछ मशहूर हस्तियों के भी घर थे. घरों के सामने हरियाली, अच्छी तरह से बनाए गए स्ट्रक्चर, लोकप्रिय बुटीक और कैफ़े थे. सड़कें कभी खूबसूरत दिखती थीं.

लेकिन अब ऐसी लग रही हैं, जैसे उन पर बमबारी की गई हो. इलाक़ा अब मलबे में तब्दील हो चुका है. इंटरनेशनल न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने इस इलाक़े का 10 महीने पहले और अब का वीडियो रिलीज़ किया है. इस वीडियो से आग की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. पहले वीडियो देखें-

Embed

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मई 2024 में मूल वीडियो कैलिफोर्निया के नीले आसमान के नीचे रिकॉर्ड किया गया था. दूसरा वीडियो आग लगने और कुछ इलाक़ों में बुझाए जाने के बाद. पैलिसेड्स में जीवन अस्त-व्यस्त है. सिवाय कुछ जगहों के, लॉस एंजिल्स में सिर्फ़ और सिर्फ़ अग्निशमन कर्मी दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें - आग लगी, लोग इजरायल-गाजा का नाम ले अमेरिका को गरियाने लगे

‘हॉलीवुड सेलिब्रिटी मदद के लिए आए’

आग से मची तबाही की अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं. इस बीच अमेरिका के बड़े सेलिब्रिटी, जिनमें हॉलीवुड के सेलिब्रिटी भी शामिल हैं, लोगों के मदद के लिए बाहर आ रहे हैं. मसलन रियल एस्टेट एजेंट जेना कूपर ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपने दोस्तों से कपड़े और दूसरे सामान मांगना शुरू किया. उनकी इस मांग के बाद कई लोग सामने आए. शैरन स्टोन और हैली बेरी समेत कई एक्ट्रेस ने इस स्वेटर, जूते, कपड़े, हैंडबैग, बेल्ट, पजामा और अन्य सामान उन्हें उपलब्ध कराए.

Embed

हैली बेरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा,

Embed

रॉयटर्स की ख़बर के मुताबिक़, जेना कूपर +COOP नाम का एक घरेलू सामान की दुकान भी चलाती हैं. उन्होंने विस्थापित लोगों के लिए पॉप-अप शॉपिंग अनुभव बनाने के लिए आधी जगह खाली कर दी. ताकि वो अपनी ज़रूरत की चीज़ें ले सकें. कूपर ने बताया कि उन्हें लॉस एंजिल्स के कई अमीर लोगों से दान और स्वैच्छिक सहायता मिली है. इनमें अभिनेता, अधिकारी, वकील और रेस्तरां मालिक शामिल हैं.

वीडियो: California के जंगलों की आग, हॉलीवुड स्टार्स के घर तक पहुंची

Advertisement

Advertisement

()