The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • London's Big Ben clock chimes to be silenced for urgent repairs

अब न ठुमकेगा लंदन, क्योंकि बंद होगी घंटी बिग बेन दी

3 साल चलेगी विक्टोरिया टॉवर की मरम्मत, रंग पुराना और सिस्टम नए होने हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
Source- Reuters
pic
आशीष मिश्रा
27 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 27 अप्रैल 2016, 11:03 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कंगना वैसे भी नहीं ठुमक पा रही हैं. कई वजहें हैं. मेल, कॉल और एसएमएस जैसी. टेक्नोलॉजी सक्स. अब न ठुमक पाने की एक वजह और आन पड़ी है. जिस घंटी के बूते ठुमक रहीं थीं, वो घंटी ही बंद होने जा रही है.  157 सालों तक लगातार टनटनाने के बाद. हमेशा के लिए नहीं. तीन सालों के लिए काम चलेगा. इन तीन सालों में इसकी मरम्मत होनी है. घड़ी सुधरेगी, कांटे सुधरेंगे, घंटा सुधरेगा, दीवारें, छत-वत सब सुधरेंगी. 2017 की शुरुआत में ये काम शुरू होगा.
Image embed
पिछली बार, 48 साल बाद, बिग बेन तब चुप हुई थी. जब ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर का अंतिम संस्कार हुआ था. उसके पहले तब जब 1965 में विंस्टन चर्चिल का अंतिम संस्कार हुआ था. ये टॉवर 1856 में बना था. बदल-बुदुल कर इसका ऑफिशियल नाम एलिजाबेथ टॉवर रख दिया गया. 1980 के टाइम इस घड़ी की सुईयां सामने से काली और सुनहरी पोत दी गई थीं. इस बार काला-पीला सब हटा दिया जाएगा. प्लान ये भी है कि जिस टॉवर में ये घंटा लगा है, उसमें ऊपर चढ़ने को लिफ्ट भी लगे.
अच्छा सुनिए. जाते-जाते ये देख ही लीजिए.
https://www.youtube.com/watch?v=udra3Mfw2oo
 

Advertisement

Advertisement

()