चुनाव आयोग ने बताईं 2019 लोकसभा चुनावों की तारीखें
सिलसिलेवार जानकारी यहां मौजूद है.

पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर 11 अप्रैल को वोटिंग दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर 18 अप्रैल को वोटिंग तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 6 मई को वोटिंग छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई को वोटिंग सातवें चरण में 8 राज्यों की 29 सीटों पर 19 मई को वोटिंग#LokSabhaElection2019: 1st phase polling to be held on 11th April, 2nd phase on 18th April, 3rd phase on 23rd April, 4th phase polling to be held on 29th April, 5th phase polling on 6th May, 6th phase polling on 12th May, 7th phase 12th May. Counting of all phases on 23rd May. pic.twitter.com/1IcW8KGg91
— ANI (@ANI) March 10, 2019
इन राज्यों में 1 चरण में वोटिंग : आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, केरल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार, दादरा नगर हवेली, दमन एंड दीव, लक्ष्यद्वीप, दिल्ली, पुडुचेरी, चंडीगढ़ इन राज्यों में 2 चरणों में वोटिंग: कर्नाटक, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा. इन राज्यों में 3 चरणों में वोटिंग: असम, छत्तीसगढ़. इन राज्यों में 4 चरणों में वोटिंग: झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा। जम्मू-कश्मीर में 5 चरणों में वोटिंग होगी, वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में वोटिंग होगी. फिर 23 मई को चुनावी नतीजे घोषित होंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जानकारी दी कि इस बार चुनाव मं कुल 90 करोड़ वोटर होंगे. जिसमें 8.4 करोड़ नए वोटर्स होंगे. कुल वोटर में से 99.3 के पास वोटर आईडी फिलहाल मौजूद है. 1.5 करोड़ वोटर जुड़ेंगे जिनकी उम्र 18-19 साल की उम्र की है. आज तारीखों के ऐलान के बाद देशभर में आचार संहिता लागू हो गई है.LS Polls:Phase1 in 91constituencies in 20states,Phase2 in 97constituencies in 13 states,Phase3 in 115constituencies in 14states,Phase4 in 71constituencies in 9 states,Phase5 in 51constituencies in 7states,Phase6 in 59constituencies in 7states&Phase7 in 59constituencies in 8states pic.twitter.com/bHUBg5pEVr
— ANI (@ANI) March 10, 2019
चुनाव आयुक्त ने बताया, पिछली बार 9 लाख मतदान केंद्र थे, इस बार 10 लाख पोलिंग बूथ होंगे. इस बार लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह की पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 भी जारी किया गया है. ईवीएम के ट्रांसपोर्टेशन के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल होगा वो जीपीएस इनेबल्ड होगा. यहां तक की चुनाव आयोग की मोबाइल ऐप के ज़रिए लोग किसी भी तरह की आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी दे सकेंगे. किसी भी तरह की शिकायत पर 100 घंटे के भीतर एक्शन लेने की बात भी की गई है. चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि जो भी शिकायत करेंगे उनकी प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा जाएगा.Sunil Arora, Chief Election Commissioner: There will be approximately 10 lakh polling stations in this Lok Sabha Elections as compared to 9 lakh polling stations in 2014. pic.twitter.com/qvkX5WVHNv
— ANI (@ANI) March 10, 2019

