लोकसभा चुनाव जारी है. दूसरे फेज का चुनाव 18 अप्रैल को होना है. नेता लोग वाकयुद्ध में लगे हुए हैं. उमा भारती ने एक चुनावी रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंकागांधी को चोर की पत्नी कह दिया था. अब इसी बयान पर उमा ने सफाई भी दी है. क्या हीसफाई दी है. खुद ही पढ़िए सफाई में क्या लिखा है.उमा ने ट्विटर पर लिखा- कल से लगातार श्रीमती रॉबर्ट वाड्रा पर मेरी टिप्पणी को कुछन्यूज चैनल ‘बिगड़े बोल’ कह रहे हैं जबकि मेरा पूरा कथन तथ्यात्मक रूप से सही है,पर चुभने वाला जरूर है. तथ्य यह है कि रॉबर्ट वाड्रा पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं तथावो जमानत पर हैं. जमानत का मतलब होता है अपराध की अर्धस्वीकृति. जमानत का मतलबक्लीन चिट नहीं होता. ऐसी स्थिति में उनकी पत्नी क्या कहलाएंगी, मैंने वही कहा है.जब रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति में बेतहाशा इजाफा हुआ तो क्या उनकी पत्नी इससे अनजानथीं? आप तो यही बड़ी बात मान लीजिए कि मैंने उनको उस चोरी में भागीदार नहीं कहा. यहसच है कि मेरी इस बात से तकलीफ हो रही होगी, किंतु जब हमारे पीएम मोदी को कांग्रेसके नेताओं ने ‘सूट-बूट वाला चोर’ कहा और इन दोनों भाई-बहन ने ‘चौकीदार चोर’ कहा तोहमें कितनी तकलीफ पहुंचती होगी ? तकलीफ और गुस्सा दोनों. दोनों से मन और आत्मा भरजाते हैं.इस परिवार को यह सबक सीख लेना चाहिए कि वो भगवान के अवतार नहीं हैं और हम भारत केलोग इनकी प्रजा नहीं हैं. वो जैसा बोलेंगे, उन्हें वैसा सुनना पड़ेगा. मैंने ईंट काजवाब पत्थर से नहीं दिया, एक कंकड़ से दिया है जो की सही निशाने पर लगा. इस तरह केइलाज की दोनों भाई-बहन को सख्त जरूरत है.उमा भारती का ट्वीट देखिए. (Twitter|Umasribharti)16 अप्रैल को मीडिया से बातचीत करते हुए उमा भारती ने कहा था कि जिसका पति पर चोरीका आरोप हो, उसको लोग किस नजर से देखेंगे? चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाताहै. एक चोर की पत्नी को जिस नजर से देखा जाता है, भारत उन्हें उसी नजर से देखेगा.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- प्रियंका गांधी की ससुराल मुरादाबाद से राज बब्बर की जगह इमरान प्रतापगढ़ीक्यों आए?