पीएम नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर की जांच करने वाले कर्नाटक काडर के आईएएस ऑफिसरमोहम्मद मोहसिन को इलेक्शन कमीशन ने सस्पेंड कर दिया है. 16 अप्रैल को पीएम मोदीचुनावी रैली के लिए ओडिशा के संबलपुर पहुंचे थे. उस वक्त चुनाव आयोग की एक टीम नेपीएम मोदी के हेलिकॉप्टर की तलाशी लेने की कोशिश थी. इसके बाद पीएमओ ऑफिस ने इसकीशिकायत चुनाव आयोग से की थी. न्यूज़ एजेंसी एएनआई का ट्वीट देखिए.#Odisha: Election Commission of India suspends with immediate effect GeneralObserver Mohammed Mohsin for acting contrary to the instructions of theCommission concerning SPG protectees. He will be posted at Sambalpur tillfurther orders. pic.twitter.com/1PB8IODqTS— ANI (@ANI) April 17, 2019 इस लेटर में बताया गया है कि संबलपुर जिला के डीएम औरराज्य के पुलिस महानिदेशक के रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने संबलपुर के जनरल ऑब्जर्वरमोहसिन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. मोहसिन को अगले ऑर्डर्स तकसंबलपुर में ही रुकने को कहा गया है. सस्पेंड हुए क्यों? चुनाव आयोग की इस चिट्ठीमें बताया गया है कि मोहसिन को एसपीजी एसपीजी सुरक्षा वाले डिग्निट्री लोगों कीतलाशी नहीं लेनी चाहिए थी. उन्होंने नियमों के मुताबिक ड्यूटी को अंजाम नहीं दिया.एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों को ऐसी जांच से छूट मिली होती है. इसलिए उन्हेंतत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जा रहा है. अगले ऑर्डर्स तक वह संबलपुर, ओडिशा मेंही रहेंगे. कौन हैं मोहसिन आज तक की एक रिपोर्ट मुताबिक मोहम्मद मोहसिन पटना केरहने वाले हैं और कर्नाटक सरकार में सोशल वेलफेयर विभाग के सचिव हैं. उनकी लिंक्डइनप्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से एम कॉम की पढ़ाई की. साल 1994में वो यूपीएससी सिविल सर्विसेज की पढ़ाई करने दिल्ली आए थे और 1996 बैच से आईएएसअधिकारी बने. मोहसिन कर्नाटक कैडर से आईएएस ऑफिसर हैं. मोहसिन संबलपुर लोकसभा एरियामें जनरल ऑब्जर्वर पोस्ट पर थे.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- सपा कार्यकर्ता की पीएम च्वाइस, अखिलेश या मायावती नहीं!