तारीख-13 अप्रैल, 2019. तमिलनाडु के तंजावुर के ओरथानाडु से एक सनसनीखेज खबर आई.खबर ये कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक 75 साल के समर्थक गोविंदराजन की हत्याकर दी गई है. आरोप लगा कि गोविंदराजन को कांग्रेस और डीएमके समर्थक ने पीट-पीटकरमार डाला है. पुलिस ने गोपीनाथ नाम के शख्स को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. कहा गयाकि हत्या का आरोपी गोपीनाथ डीएमके समर्थक है. जबकि मृतक गोविंदराजन मोदी और जयललिताका समर्थक था. वो अपनी शर्ट पर पीएम मोदी और जयललिता की तस्वीरें लगाकर पूरेतमिलनाडु में घूम-घूम कर प्रचार कर रहा था.अब इस खबर में ट्विस्ट आ गया है. 'द क्विंट' ने इस पूरे मामले में ओरथानाडु केडीएसपी कामराजर से बात की. कामराजर ने इस पूरे मामले में द्रमुक या कांग्रेस कीभूमिका होने से इनकार किया है.क्या हुआ था उस दिन? ज्यादातर मीडिया संस्थानों ने ये खबर प्रकाशित की या दिखाई.लल्लनटॉप ने भी एजेंसी से मिले इनपुट के आधार ये खबर चलाई. ज्यादातर ने यही लिखा किगोविंदराजन की हत्या उस वक्त की गई, जब वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन मेंबोल रहा था. मोदी के समर्थन पर उसकी गोपीनाथ से बहस हो गई. दोनों के बीच बहस इतनीबढ़ गई कि गोपीनाथ ने गोविंदराजन पर हमला कर दिया. उसे मारा-पीटा. और इतना पीटा कीकुछ ही देर में गोविंदराजन बेहोश हो गया. बाद में रात 9 बजे उसकी मौत हो गई. उसवक्त पुलिस ने आरोपी गोपीनाथ को कांग्रेस-डीएमके समर्थक बताया था. अब द क्विंट सेबात करते हुए ओरथानाडु के डीएसपी ने इससे इनकार किया है. डीएसपी कामराजर केमुताबिक- 'मृतक गोविंदराजन मानसिक रूप से कमजोर था. वो उस वक्त खुद ही बड़बड़ा रहाथा. आरोपी गोपीनाथ ने समझा कि गोविंदराजन उसके लिए कुछ अपमानजनक शब्द बोल रहा है.इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई. गोपीनाथ ने गोविंदराजन को वहां से भाग जाने कोभी कहा. हालात तब बिगड़ गए. जब आरोपी गोपीनाथ ने गोविंदराजन को धक्का दे दिया. औरवो जमीन पर गिर गया.'पुलिस अब मृतक को विक्षिप्त बता रही है. फोटो ट्विटर.गोविंदराजन की मौत कैसे हुई? विवाद बढ़ने पर लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करादिया. लोगों ने गोविंदराजन से कहा कि वो अपने घर जाए. डीएसपी कुमारराजर के मुताबिक-'गोविंदराजन घर जाने से पहले रास्ते में एक अस्पताल भी गया. वहां उसने अपनी मामूलीचोटों का इलाज कराया. उस दौरान उसकी बेटी उसके साथ थी. इसके बाद गोविंदराजन घऱ चलागया. रात करीब नौ बजे उसने इडली खाई और आकर अपने कमरे में आराम करने लगा. करीब 45मिनट बाद गोविंदराजन के परिवार वालों को वो बिस्तर पर मृत मिला. गोविंदराजन की मौतके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर 14 अप्रैल को गोपीनाथ को गिरफ्तार कर लिया.गोपीनाथ अभी न्यायिक हिरासत में है. जांच चल रही है.' क्या आरोपी काडीएमके-कांग्रेस से कोई संबंध है? अब तक यही कहा जा रहा था कि आरोपी गोपीनाथडीएमके-कांग्रेस गठबंधन का समर्थक था. देश भर के ज्यादातर अखबार और टीवी चैनल उसेडीएमके-कांग्रेस समर्थक ही बता रहे थे. सोशल मीडिया पर तो कांग्रेस-डीएमके की जमकरआलोचना भी हो रही थी. डीएसपी कुमारराजर के मुताबिक- गोविंदराजर अपनी शर्ट परजयललिता, एमजीआर और मोदी के फोटो लगाकर घूमता था. पर आरोपी गोपीनाथ का किसीराजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है. आरोपी बस चालक है. हालांकि एक अन्य वेबसाइट'द न्यूज मिनट' के मुताबिक आरोपी गोपीनाथ को डीएमके की रैलियों में झंडा पकड़ने केलिए बुलाया जाता था. और उसे इसके लिए पैसे दिए जाते थे.प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को क्यों लपेटा? इस बीच भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टरतमिलसाई सुंदराजन के खिलाफ झूठी खबर फैलाने की शिकायत की गई है. डीएमके ने उनकेखिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है. पार्टी का कहना है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नेजानबूझकर झूठ फैलाया. उनकी पार्टी के खिलाफ अपमानजनक बयान जारी किया. और ऐसा वोटरोंको प्रभावित करने के लिए किया गया. सुंदराजन ने ही सबसे पहले ये ट्वीट किया था कि-'गोविंदराजन की हत्या की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. एक 75 साल के मजदूर कोडीएमके-कांग्रेस समर्थक ने बुरी तरह मारा-पीटा. तंजावुर में वो प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी और भाजपा के समर्थन में प्रचार कर रहा था.'I strongly condemn the murder of Thiru. Govindharajan, a 75 yr old labourer whowas brutally attacked and beaten to death by a DMK/ Congress supporter just forcampaigning in favour of BJP and PM Narendra Modi in Thanjavur (1/2)https://t.co/NLiLakbltS— Chowkidar Dr Tamilisai Soundararajan (@DrTamilisaiBJP) April 15, 2019तमिलसाई सुंदराजन ने एक और ट्वीट किया था, 'वैसे गोविंदराजन का भाजपा से संबंध नहींहै. वो निजी तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने इलाके में प्रचार करता था.यही नहीं, अपनी शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर चलता था. उसकीहत्या हिला देने वाली है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.'Although Thiru. Govindharajan didn't belong to the BJP, he was individuallyseeking support for PM Modi in his locality out of personal fervour towards@narendramodiand even wore a photo of Modiji on his shirt. His murder is shocking and thoseguilty must be brought to justice pic.twitter.com/STpEhgpByG— Chowkidar Dr Tamilisai Soundararajan (@DrTamilisaiBJP) April 15, 2019--------------------------------------------------------------------------------वीडियोः रोजगार पर मोदी सरकार के गुण गाने वाला खुद बेरोजगार निकला