BSF जवान तेज बहादुर के बनाए वीडियो को सामने आए कुल चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे जबBSF की तरफ से आए आधिकारिक बयान में 'जांच करवाई जाएगी' के राग के ठीक साथ बाकायदाये लिखा आया था कि तेज बहादुर का 'अपना इतिहास' गड़बड़ है. उन्हें अनुशासनहीन, शराबीऔर बदतमीज़ बताया गया. ताकी BSF की ओर उठी ऊंगलियां तेज बहादुर की तरफ मुड़ जाएं.लेकिन इस बात की पूरी सम्भावना है कि तेज बहादुर की बात पूरी तरह गलत न हो. आज केटाइम्स ऑफ़ इंडिया के हवाले से खबर है कि जम्मू-कश्मीर में पैरामिलिट्री कैम्प केआस-पास रहने वाले लोगों के लिए वहां के अफसरों से आधे दाम में राशन खरीदना आम बातहै.श्रीनगर एयरपोर्ट के करीब ही BSF का हमहमा कैम्प है. कैम्प के आस-पास के दुकानदारोंका कहना है कि उन्हें कैम्प से बाहर आने वाला राशन बाज़ार के मुकाबले आधे दाम मेंमिल जाता है. एक ठेकेदार ने यही बात पेट्रोल-डीज़ल को लेकर कही. एक फर्नीचर डीलर नेयहां तक कहा कि BSF के अफसर जब अपने ऑफिस के लिए फर्नीचर खरीदते हैं तो इतना कमीशनखाते हैं, जितना बेचने वाले का मार्जिन भी नहीं होता. BSF में 'ई-टेंडर' (ऑनलाइनटेंडर) नहीं होते. इसलिए जितना चाहे हेर-फेर की जा सकती है. कॉन्ट्रैक्टर कमीशनदेकर घटिया माल भी बेच जाते हैं. कमोबेश यही हाल CRPF के भी बताए जाते हैं.एक और BSF जवान ने इस बात की तस्दीक की है, मगर वो सामने नहीं आना चाहते. क्यों? येतेज बहादुर के किस्से से साफ़ है.CRPF के IG रविदीप सिंह साही ने अपनी ओर से कह दिया है कि उनके यहां इस तरह कीघटनाएं नहीं होतीं. लेकिन अगर ऐसा होता है, तो वो मामले को दिखवाएंगे. तेज प्रतापमामले में BSF ने भी जांच शुरू की है, लेकिन जिस जल्दबाज़ी में तेज प्रताप कारिकॉर्ड खंगाला गया है, उस से यही लगता है कि BSF की दिलचस्पी अपनी खामियों में कमहै. इस मामले में BSF को अपनी जांच रिपोर्ट आज गृह मंत्रालय को सौंपनी है. ये समझेंकि तेज बहादुर 29वीं बटालियन का हिस्सा हैं और वीडियो बनाते वक़्त वो कैंप से दूरनियंत्रण रेखा (LOC) की तरफ तैनात थे, जहां हालात कैंप से अलग (और थोड़े दुश्वार)होते हैं. ताज़ा खुलासा श्रीनगर शहर में एक BSF कैंप के हालात बताता है. लेकिन उनकेकहे और इस खुलासे में जितनी करीबी है, वो यही बताती है कि BSF में काम करने केतौर-तरीकों में बड़ी खामी है और तेज प्रताप के इलज़ाम कतई बेबुनियाद नहीं हैं.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:बख्श दो, सरहद पर खड़ा ये जवान गोलियों से नहीं गालियों से मर जाएगातेज बहादुर शराबी, बदतमीज़ और आदतन अनुशासनहीन: BSFइस BSF जवान को जली रोटी खाकर ड्यूटी देनी पड़ रही है: वायरल वीडियोसीमा पर लड़कर नहीं, इस वजह से मारे जाते हैं सबसे ज्यादा BSF जवान