The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Loan burden drives family to suicide in Lucknow

बैेक मैनेजर जेल भेजने की धमकी देता था, पूरी फैमिली ने खा ली सल्फास

लखनऊ की घटना है. मिडिल क्लास आदमी. दुकान, जमीन के लिए बैंक से लोन ले रखा था. बैंक मैनेजर तंग किए हुए था.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
2 मार्च 2016 (Updated: 2 मार्च 2016, 08:32 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
लखनऊ में एक फैमिली के तीन लोगों ने सुसाइड कर लिया. बैंक से कर्ज ले रखा था. बैंक वाले हलकान किए हुए थे. परेशानी इतनी बढ़ी कि जिंदा रहना मुश्किल लगा. फैमिली के मुखिया, प्रेगनेंट पत्नी और बच्चे ने सल्फास खाकर जान दे दी. लखनऊ के मड़ियांव थाने की घटना है. पूरा इलाका सन्न है. vlcsnap-2016-03-02-11h13m51s223 जहाओला बिहार सेमरा गढ़ी में अपनी 28 साल की पत्नी कल्पना वर्मा के साथ रहता थी इंद्रप्रकाश वर्मा. उम्र रही होगी 30 साल. साथ में 13 साल का बच्चा रोहताश भी था. पिछले दिन से ये लोग अपने घर से निकले नहीं थे. इंद्रप्रकाश का छोटा भाई सूर्यप्रकाश घर आया तो देखा दरवाजा अंदर से बंद. बहुत खड़खड़ाया लेकिन दरवाजा खुला नहीं. फिर पुलिस को इन्फॉर्म किया. पुलिस पहुंची. दरवाजा तोड़ा गया. अंदर से तीन लाशें और सल्फास के पैकेट मिले. vlcsnap-2016-03-02-11h14m12s219 छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि HDFC बैंक से कर्ज ले रखा था इंद्रप्रकाश ने. दुकान और जमीन के लिए. बैंक मैनेजर उसको परेशान करता था. एक दिन पहले ही वो आया था. जेल भेजने की धमकी देता रहता था. उसके जाने के बाद से इंद्रप्रकाश परेशान था.

Advertisement

Advertisement

()