स्मृति ईरानी के हाथ से HRD मिनिस्ट्री गई, एंटर जावड़ेकर!
स्मृति ईरानी को अब कपड़ा मंत्री बनाया गया है. 19 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मोदी सरकार फैल गई है.चौड़ वाला फैलना नहीं, कैबिनेट रिशफल वाला फैलना. मोदी सरकार में मंगलवार को 19 नए चेहरों को शामिल किया गया. 20 लोगों को प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी के पास ले जाकर शपथ दिलवाई गई. क्योंकि प्रकाश जावड़ेकर पहले से ही सरकार में थे, एज राज्यमंत्री. प्रकाश जावड़ेकर को छोड़ दिया जाए, तो किसी और का प्रमोशन नहीं हुआ है. प्रकाश जावड़ेकर कैबिनेट मिनिस्टर बना दिए गए हैं. प्राइम मिनिस्टर को मिलाकर अब टोटल 83 लोग हो गए हैं, सरकार में अब.
मोदी कैबिनेट से 6 मंत्रियों ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा भेजने वालों में निहालचंद, रामशंकर, मनसुख वसावा, मोहन कुंडारिया, जीएम सिद्धेश्वरा और सांवरलाल जाट शामिल हैं. बता दें कि कैबिनेट विस्तार वाले प्रोग्राम में सुषमा स्वराज शामिल नहीं थीं. क्योंकि उन्हें हंगरी के विदेशी मंत्री से मिलना था. हालांकि लोग इसके पीछे पॉलिटिक्ल वजह बता रहे हैं. वही कि सुषमा के खेमे के लोगों को शामिल नहीं किया गया, इसलिए वो खफा हैं.आगे जानिए कैबिनेट विस्तार की पूरी अपडेट 1. प्रकाश जावड़ेकर का प्रमोशन हुआ है. कैबिनेट मिनिस्टर बना दिए गए हैं. पहले राज्यमंत्री थे. पर्यावरण क्लीयरेंस को लेकर काफी काम किया. 2. फग्गन सिंह कुलस्ते को राज्य मंत्री बनाया गया है. पांचवी बार सांसद बने 2014 में. नोट के बदले वोट कांड में जेल गए थे. मध्यप्रदेश के मंड्या से बीजेपी के सांसद हैं. दलित नेता हैं. 3. एसएस अहलूवालिया. राज्य मंत्री बना दिए गए हैं. कहा जाता है कि अरुण जेटली से नहीं बनती, सुषमा स्वराज के करीबी माने जाते हैं. दार्जीलिंग से लोकसभा सांसद. 2014 में पहली बार लोकसभा से चुने गए. इससे पहले कई बार राज्यसभा सांसद रहे हैं. पंजाब में चुनाव हैं, सिख चेहरा. पहली बार 1986 में राज्यसभा सांसद बने थे. 1995 में शहरी विकास मंत्री रहे. 4. रमेश चंडप्पा. राज्य मंत्री बनाए गए हैं. कर्नाटक के बीजापुुर से सांसद हैं. कर्नाटक सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं. 1983 से 98 के बीच तीन बार विधायक रहे. इसके बाद लोकसभा में आ गए. किसान, व्यापारी, संगीतकार और उद्योगपति हैं. कर्नाटक में दो बरस बाद चुनाव हैं. 5. विजय गोयल राज्य मंत्री बनाए गए हैं. राजस्थान से राज्यसभा सांसद, दिल्ली है कर्मभूमि. व्यापारी वर्ग में अच्छी पकड़ मानी जाती थी एक वक्त में. 2001-2003 के बीच वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे युवा व खेल मामलों के मंत्री रह चुके हैं. तीन बार लोकसभा सांसद रहे. 1977 में डूसू से राजनीति शुरू की थी. 6. रामदास अठावले राज्य मंत्री बनाए गए हैं. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के मुखिया. तीन बार लोकसभा सांसद रहे. महाराष्ट्र के कद्दावर दलित नेताओं में हैं, सांगली से हैं. पहली बार केंद्र में मंत्री बनाए गए हैं. शपथ के बाद 'जय भीम, जय भारत का नारा' लगाया. 7. राजेन गोहेन राज्य मंत्री बनाए गए हैं. असम से नोगांव से बीजेपी के सांसद. 1999, 2004, 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव जीते. 8. अनिल माधव दवे राज्यसभा से सांसद हैं. राज्य मंत्री बना दिए गए हैं. नर्मदा नदी सरंक्षण अभियान में सक्रिय रहे. हिंदी की कई किताबें प्रकाशित की हैं. 2009 से राज्यसभा सांसद हैं. चरैवैति, जन अभियान परिषद जैसी राष्ट्रवादी पत्रिकाओं के संपादक रहे हैं. 9. पुरुषोतम रुपाला गुजरात से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं. राज्यमंत्री बनाए गए. 1991 में पहली बार विधायक बने. गुजरात में मोदी सरकार मेंं मंत्री रहे थे. पटेल समुदाय से आते हैं. 10. एम जे अकबर राज्य मंत्री बनाए गए हैं. पत्रकार रह चुके हैं. 2016 में राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में आए. 1989 में किशनगंज से कांग्रेस सांसद भी रह चुके हैं. 11. अर्जुन राम मेघवाल राज्यमंत्री बनाए गए हैं. राजस्थान के बीकानेर से बीजेपी सांसद. साईकिल से संसद जाते हैं. राजस्थानी भाषा को लेकर जाने जाते हैं. कोर्ट में हिंदी में बहस क्यों नहीं होती, इसको लेकर भी चर्चा में रहे. राजस्थान की राजनीति का दलित चेहरा. 12 जसवंत सिंह भाभोर राज्यमंत्री बनाए गए. 1995 से 2014 तक 5 बार सांसद रहे. आदिवासी समुदाय से आते हैं. गुजरात सरकार में भी रहे हैं. गुजरात में चैलेंज बढ़ा है, इसलिए वहां से केंद्र में प्रतिनिधित्व बढ़ा है. संगठन में भी फेरबदल की सुगबुगाहटें हैं. 13. महेंद्र नाथ पांडे. उत्तर प्रदेश के चंदौली से बीजेपी सांसद हैं. 1997 में यूपी कैबिनेट में मंत्री रहे. यूपी में अगले साल चुनाव है. सवर्ण वोटरों को लुभाने के लिए पांडे का राज्य मंत्री बनाया जाना फायदेमंद हो सकता है. 14. अजय टाम्टा राज्य मंत्री बने. उत्तराखंड की राजनीति के चेहरे. उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बीजेपी सांसद हैं. 15. कृष्णा राज यूपी के शाहजहांपुर से बीजेपी सांसद हैं. राज्यमंत्री बनाई गई हैं. 1996 और 2007 में विधायक रहीं. 2014 में लोकसभा चुनाव पहली बार लड़ीं और जीतीं. 16. मनसुख मंडाविया राज्यमंत्री बनाए गए. गुजरात से राज्यसभा सासंद. 2002-07 में गुजरात विधानसभा के सदस्य रहे. कृषि क्षेत्र में लंबे वक्त तक सक्रिय रहे. 17. अनुप्रिया पटेल राज्यमंत्री बनाई गईं. यूपी के मिर्जापुर से बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल से चुनाव लड़ीं. सांसदी चुनाव जीतीं. लेकिन अब पार्टी से निकाल दी गई हैं. 2014 में पहली बार लोकसभा सांसद बनी थीं. 2012 में वाराणसी के रोहणियां से विधायक रहीं. संगठनात्मक कौशल के लिए जानी जाती हैं. 18. सीआर चौधरी. राज्यमंत्री बनाए गए हैं. राजस्थान के नागौर से सांसद हैं. 2014 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए. मेवाड़ यूनिवर्सिटी के कुलपति रह चुके हैं. 19. पीपी चौधरी राज्यमंत्री बनाए गए. राजस्थान के पाली से बीजेपी सांसद. सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट. 2014 में पहली बार बीजेपी से सांसद बने. 20. सुभाष राम राव भामरे राज्यमंत्री बनाए गए. महाराष्ट्र के धुले से बीजेपी सांसद. पहली बार 2014 में लोकसभा पहुंचे. टाटा कैंसर हॉस्पिटल में काम कर चुके हैं. अब चूंकि आने वाले वक्त में पंजाब, यूपी समेत कई स्टेट्स में चुनाव हैं, तो मंत्री चुने जाने में पूरा दिमाग लगाया गया है. पॉलिटिकल एडिटोरियल की भाषा में कहें तो ये कैबिनेट विस्तार चुनावी रणनीतियों को ध्यान में रखकर किया गया है. इससे पहले पीएम मोदी इससे पहले कह ही चुके हैं, 'ये कैबिनेट में फेरबदल नहीं, कैबिनेट का विस्तार है.' एकदम सही बात. 19 नए चेहरे शामिल हुए हैं. जैसे देश बदल रहा है, ठीक वैसे ही कैबिनेट भी बदल रहा है.

