यहां देखो 12 विधानसभा सीटों के उपचुनाव का रिजल्ट
यूपी के मुजफ्फरनगर से बीजेपी के कपिल अग्रवाल जीत गए हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आठ राज्यों की 12 विधानसभा सीटों पर 13 फरवरी को उपचुनाव हुए थे. मंगलवार को उपचुनावों के नतीजे आ रहे हैं. गिनती पूरी हो ली है. यूपी और कर्नाटक की तीन सीट हैं. और तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार और त्रिपुरा से 1-1 सीटें हैं. फैजाबाद के बीकापुर में बीजेपी की सीट SP ने छीन ली है. लेकिन मुजफ्फरनगर सीट पर BJP जीत गई है. मुस्लिम बहुल इलाके देवबंद में कांग्रेस विनर रही. बस तो बिना देरी के जान लियो कि कौन सीट पर कौन कैंडिडेट और पार्टी जीती?
1. महाराष्ट्र: पालघर, शिवसेना, अमित गौड़ा (19000 वोटों से जीत)
2. कर्नाटक: देवदुर्ग, बीजेपी उम्मीदवार शिवाना गौड़ा जीते
3. कर्नाटक: हेब्बल, बीजेपी के नारायण स्वामी 12 हजार वोटों से जीते
4. कर्नाटक: बिदर, कांग्रेस के रहीम खान विनर रहे
5. पंजाब: खडूर साहिब, रविंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल
6. बिहार: हरलाखी, RLSP के सुधांशु शेखर 18000 वोटों से जीते
7. मध्यप्रदेश: मैहर, बीजेपी उम्मीदवार नारायण त्रिपाठी की जय जय हो गई है
8. फैजाबाद: बीकापुर, SP ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया
9. मुजफ्फरनगर: BJP उम्मीदवार कपिल देव अग्रवाल जीते
10. सहारनपुर: देवबंद, माविला अली, कांग्रेस (3400 वोटों से जीत)
11. तेलंगाना: नारायण खेड़ सीट, भूपाल रेड्डी, TRS
12. त्रिपुरा: अमरपुर से CPI(M) के परिमल देबनाथ ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया

