पूर्व PM मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती
वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे.

डियर डॉक्टर मनमोहन सिंह जी. हम आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं. इस गंभीर समय में भारत को आपके सलाह और गाइडलाइंस की जरूरत है.
पीएम मोदी ने ट्वीट कियाDear Dr. Manmohan Singh Ji,
Wishing you a speedy recovery. India needs your guidance and advice in this difficult time. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 19, 2021
हम हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,Wishing our former Prime Minister, Dr. Manmohan Singh Ji good health and a speedy recovery.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2021
मेरी प्रार्थनाएं आज मनमोहन सिंह जी और उनके परिवार के साथ हैं. वह इस संकट से लड़कर जल्दी ही स्वस्थ हों.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने जानकारी दी है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है. डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, मैंने एम्स में मनमोहन सिंह जी को देख रही मेडिकल टीम से उनके बारे में पूछा. उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. उनका अच्छा ध्यान रखा जा रहा है. हम सब उनके शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना करते हैं. मनमोहन सिंह ने दो दिन पहले कोरोना की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी पर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने जवाब दिया था. तंज कसते हुए लिखा था,My prayers are with Manmohan Singh ji and his family today, and my deepest respect. May he fight this scourge with all his might and get well soon.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 19, 2021
” ऐसा लगता है कि जिन लोगों ने आपकी चिट्ठी तैयार की, उन्होंने आपको पूरा जानकारी नहीं दी, कोरोना वैक्सीन के आयात को मंजूरी देने की जो मांग आपने 18 अप्रैल को की है, सरकार उसकी इजाजत 11 अप्रैल को ही दे चुकी है. इसके साथ ही वैक्सीन निर्माण में धन और अन्य रियायतों से संबंधित निर्णय भी पहले ही कर लिए गए हैं. सरकार वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई वैक्सीन निर्माताओं को फंडिंग भी कर रही है.’
लेटर में जिस तरह की बातें लिखी गई हैं उसे लेकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन की आलोचना की है.

.webp?width=60)

