बागियों को टिलीलिली, कांग्रेस बनाएगी उत्तराखंड में सरकार!
SC में बुधवार को खोला जाएगा बहुमत परीक्षण का लिफाफा. बीजेपी विधायक बोले- आंकड़ों के खेल में हम हारे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
उत्तराखंड असेंबली में बहुमत परीक्षण खत्म हो गया है. असेंबली में हुए फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेस का दावा है कि उत्तराखंड में अब हरीश रावत की सरकार बनेगी. बहुमत परीक्षण के बाद कांग्रेस ने दावा किया कि पार्टी को फ्लोर टेस्ट में सफलता मिली है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस को 34 विधायकों के वोट मिले. असेंबली से निकले बीजेपी लीडर्स ने भी यही संकेत दिए कि कांग्रेस शक्ति परीक्षण में सफल रही.
https://twitter.com/PTI_News/status/729925828570570752
हरीश रावत ने फ्लोर टेस्ट से निकलने के बाद कहा, 'मैं सभी देवी देवताओं का धन्यवाद करता हूं. उत्तराखंड की जनता का थैंक्यू. सुप्रीम कोर्ट, लोकतांत्रिक मूल्यों और उत्तराखंड की जनता का आभार. बुधवार का दिन उत्तराखंड की जीत का दिन होगा.' बीजेपी विधायक गणेश जोशी ने कहा, 'हम आंकड़ों में भले ही हार गए हों, लेकिन सिद्धांतों की लड़ाई में हम जीत गए हैं.' बता दें कि उत्तराखंड असेंबसी में हुए फ्लोर टेस्ट की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में जमा की जाएगी. रिपोर्ट का सीलबंद लिफाफा सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को खोला जाएगा.
गणेश जोशी ने कहा, 'हमने धनबल का प्रयोग नहीं किया. अगर काम ऐसा करते तो हमें भी इसमें सफलता मिल जाती. कांग्रेस ने धन-बल का इस्तेमाल किया, इसलिए सदन के अंदर आंकड़ों के खेल में हम रह गए.'
इससे पहले उत्तराखंड में 11 बजे से 2 घंटे के लिए राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया था. उत्तराखंड में बीएसपी के भी दो विधायक हैं. मायावती ने कहा, 'हम कांग्रेस के साथ हैं. बीजेपी के समर्थन की बात अफवाह है. सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए हम कांग्रेस का साथ देंगे.'
https://twitter.com/ANI_news/status/729908177802665984
कांग्रेस की एक विधायक रेखा आर्या बीजेपी विधायकों के साथ दिखीं थीं.

